Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 9:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में हेमंत सरकार पर बरसे पूर्व सांसद रविन्द्र राय, जानें क्या कहा
    झारखंड

    बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में हेमंत सरकार पर बरसे पूर्व सांसद रविन्द्र राय, जानें क्या कहा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2024Updated:September 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबादः भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है. इस क्रम में मंगलवार को निरसा विधानसभा में भी परिवर्तन यात्रा निकाली गई. मैथन से निकाली गई परिवर्तन यात्रा मैथन मोड़, कुमारधुबी चौक, चिरकुंडा शहीद चौक होते हुए पंचेत पहुंची. पंचेत में परिवर्तन यात्रा जनसभा में तब्दील हो गई. यात्रा में निरसा से भाजपा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र राय, मधुरेंद्र गोस्वामी और पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. वहीं निरसा के हर चौक-चौराहे पर ढोल-नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ परिवर्तन यात्रा रथ का स्वागत किया गया. इस क्रम में कुमारधुबी चौक पर भाजपाइयों ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

    इस मौके पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र राय ने कहा कि भाजपा ने बड़े ही सपनों के साथ झारखंड राज्य का गठन किया था. लेकिन वर्तमान हेमंत सरकार में झारखंड में जंगल राज जैसी स्थिति है. उन्होंने कहा कि जब से हेमंत सरकार सत्ता में आई है, तब से झारखंड में लूट राज्य बन गया है. सरकार में बलात्कारियों को संरक्षण मिल रहा है और उग्रवाद फिर से पनप रहा है. इस जंगल राज से और झारखंड मुक्ति मोर्चा से राज्य के लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए परिवर्तन यात्रा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने सत्ता में आने से पहले कई वादे किए थे, लेकिन एक भी वादे पूरे नहीं हुए. न तो बेरोजगारी दूर हुई और न बेरोजगार नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता मिला. उन्होंने कहा कि जब चुनाव के दो माह शेष बचे हुए हैं, तब जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह की योजना लाई जा रही है.

    अपर्णा सेनगुप्ता कुमारधुबी चौक गिरिडीह के पूर्व सांसद चिरकुंडा शहीद निरसा विधानसभा परिवर्तन यात्रा प्रदेश भाजपा विधायक भारतीय जनता पार्टी मैथन से निकाली रविन्द्र राय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग एसीबी की बड़ी कार्रवाई, आरटीओ कार्यालय का क्लर्क विकास कच्छप गिरफ्तार
    Next Article अब बंगाल में ट्रेन हादसा, पटरी से उतरे पांच डिब्बे, बदले गए कई ट्रेनों के मार्ग

    Related Posts

    झारखंड

    पाकुड़ में तूफान मोंथा से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता की लहर…

    October 30, 2025
    चाईबासा

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा– स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    October 30, 2025
    गढ़वा

    कांडी में इंटर पास युवक चला रहा था क्लिनिक, अचानक पहुंचे एसडीएम और फिर…

    October 30, 2025
    Latest Posts

    पाकुड़ में तूफान मोंथा से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता की लहर…

    October 30, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा– स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    October 30, 2025

    कांडी में इंटर पास युवक चला रहा था क्लिनिक, अचानक पहुंचे एसडीएम और फिर…

    October 30, 2025

    सारंडा IED विस्फोट में घायल CRPF इंस्पेक्टर ने दिल्ली एम्स में तोड़ा दम

    October 30, 2025

    जुआ खेलने में हुआ लफड़ा तो मार दी गोली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.