Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा चुनाव : रांची पहुंची निर्वाचन आयोग की 12 सदस्यीय टीम, सबसे पहले राजनीतिक दलों के साथ बैठक
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा चुनाव : रांची पहुंची निर्वाचन आयोग की 12 सदस्यीय टीम, सबसे पहले राजनीतिक दलों के साथ बैठक

    Team JoharBy Team JoharSeptember 23, 2024Updated:September 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है. इसी सिलसिले में भारत निर्वाचन आयोग की 12 सदस्यीय टीम 23 और 24 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच गई है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) राजीव कुमार के नेतृत्व में यह टीम चुनावी प्रक्रिया की समीक्षा करेगी.

    होटल रेडिशन ब्लू पहुंची टीम

    रांची पहुंचने पर CEC के रवि कुमार ने आयोग की टीम का स्वागत किया. इस दौरान झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे. टीम ने अपने दौरे की शुरुआत होटल रेडिशन ब्लू से की, जहां विभिन्न बैठकें आयोजित की जाएंगी.

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त समेत टीम में कौन-कौन हैं शामिल

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में दो निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ सुखबीर सिंह संधु, तीन सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमीश्नर धर्मेंद्र शर्मा, डिप्टी इलेक्शन कमीश्नर संजय कुमार और उनके सपोर्ट के लिए पांच पदाधिकारी अशोक कुमार, पंकज श्रीवास्तव, अनुज चांडक समेत कुल 12 सदस्यीय टीम रांची पहुंची है.

    क्या है बैठकों का शेड्यूल

    23 सितंबर (सोमवार)

    • सुबह 11:00 बजे: राजनीतिक दलों के साथ बैठक।
    • दोपहर 2:00 बजे: इन्फोर्समेंट एजेंसियों से जुड़े 21 विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक।
    • दोपहर 3:30 बजे: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और नोडल ऑफिसर के साथ बैठक।
    • शाम 5:00 बजे: राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ बैठक।

    24 सितंबर (मंगलवार)

    • सुबह 9:00 बजे से 2:00 बजे तक: जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी, प्रमंडलीय आयुक्त, और जिले के एसपी और डीसी के साथ बैठक।

    यह योजना चुनाव आयोग के दौरे के दौरान विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए महत्वपूर्ण है।

    इन राजनीतिक दलों के साथ होगी बैठक

    निर्वाचन आयोग की टीम राजनीतिक दलों के साथ बैठकें करेगी. इनमें छह राष्ट्रीय पार्टियों जैसे आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी), इंडियन नेशनल कांग्रेस, और नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ-साथ तीन क्षेत्रीय पार्टियों आजसू पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा  और राष्ट्रीय जनता दल के साथ भी अलग-अलग बैठकें होंगी. यह दौरा चुनाव आयोग के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह विधानसभा चुनाव की तैयारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा और मंथन करने का एक अवसर प्रदान करता है.

    Aam Aadmi Party AJSU Party assembly elections Bahujan Samaj Party Bharatiya Janata Party Communist Party Election Commission election process Hotel Radisson Blue jharkhand Jharkhand Mukti Morcha meeting National People's Party Political Party preparation Rajiv kumar ranchi Rashtriya Janata Dal Review two-day visit आजसू पार्टी आम आदमी पार्टी कम्यूनिस्ट पार्टी चुनावी प्रक्रिया झारखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा तैयारी दो दिवसीय दौरा निर्वाचन आयोग नेशनल पीपुल्स पार्टी बहुजन समाज पार्टी बैठक भारतीय जनता पार्टी रांची राजनीतिक दल राजीव कुमार राष्ट्रीय जनता दल विधानसभा चुनाव समीक्षा होटल रेडिशन ब्लू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोबाइल लूटने आए तीन बदमाशों ने ड्राइवर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी
    Next Article Encounter in UP: डेढ़ करोड़ के जेवरात लूटकांड में मारा गया एक और आरोपी, एनकाउंटर में अनुज सिंह ढेर

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.