Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»समस्तीपुर में गोली मारकर मुखिया की हत्या, फूटा लोगों का गुस्सा, रोड जाम
    क्राइम

    समस्तीपुर में गोली मारकर मुखिया की हत्या, फूटा लोगों का गुस्सा, रोड जाम

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Samastipur News समस्तीपुर में मुखिया संघ के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हलई थाना क्षेत्र के डिहिया पुल के निकट देर रात बदमाशों ने मोरवा मुखिया संघ के अध्यक्ष नारायण शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी. मामले की तहकीकात में पुलिस जुट गई है. वहीं, शनिवार की सुबह मुखिया की हत्या से नाराज ग्रामीणों ने समस्तीपुर-हाजीपुर मार्ग को जाम कर दिया. इस कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं. सड़क जाम कर रहे लोग एसपी को बुलाने की मांग कर रहे हैं. जाम की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है.

    क्या है मामला

    बताया जा रहा है कि नारायण शर्मा गांव के एक युवक की मौत हो जाने के बाद उसके दाह संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान एक बदमाश ने उनके सीने में गोली मार दी और फरार हो गया. घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें गंभीर स्थिति में इलाज के लिए समस्तीपुर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मौत की जानकारी मिलने के बाद उनके घर में मातम छा गया. रात में ही उनके घर पर लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पटोरी के डीएसपी व हलई थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए.  पुलिस ने जगह जगह नाकेबंदी करते हुए छापेमारी शुरू कर दी है.

    Also Read: झारखंड में विधानसभा चुनाव जल्द, चुनाव आयोग की टीम 23 से रांची दौरे पर

    anger of villagers blockade cremation crowd of people DSP of Patoriya firing Halai police station investigation of the incident miscreants Morwa Mukhiya Sangh mourning Mukhiya murder Narayan Sharma police action private clinic Raid Road Blockade Samastipur Samastipur-Hajipur road SP demand एसपी मांग गोलीबारी ग्रामीणों का गुस्सा घटना की जांच छापेमारी दाह संस्कार नाकेबंदी नारायण शर्मा निजी क्लिनिक पटोरी के डीएसपी पुलिस कार्रवाई बदमाश मातम मुखिया हत्या मोरवा मुखिया संघ लोगों की भीड़ सड़क जाम समस्तीपुर समस्तीपुर-हाजीपुर मार्ग हलई थाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल के मरीज़ों को कम पानी पीने की सलाह क्यों दी जाती है, जानिए क्या है सच्चाई
    Next Article बांग्लादेश को भारत ने दिया 515 रनों का लक्ष्य, पंत व गिल ने जड़े शतक

    Related Posts

    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो अफीम के साथ दो आरोपी दबोचे गए

    July 15, 2026
    क्राइम

    पनास रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के ठिकानों पर IT की ताबड़तोड़ रेड, रियल एस्टेट सेक्टर में खलबली

    July 15, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.