Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आईसीआईसीआई बैंक के खाता धारक से 1 करोड़ ठगी मामले में 8 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 1.20 लाख नगद समेत कई सामान बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    आईसीआईसीआई बैंक के खाता धारक से 1 करोड़ ठगी मामले में 8 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 1.20 लाख नगद समेत कई सामान बरामद

    Team JoharBy Team JoharMay 15, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची/देवघर। आईसीआईसीआई बैंक देवघर शाखा के खाताधारक से 1 करोड़ ठगी मामले में देवघर पुलिस ने 8 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार अपराधियों में अजित मंडल, चेतलाल मंडल, शमीम अख्तर, राजू मंडल, मुकेश मंडल, कृष्णा यादव, लल्लू कुमार और दिनेश कुमार शामिल है। सभी साइबर अपराधियों को पुलिस में अलग-अलग जगह से पकड़ा है। उक्त जानकारी देवघर एसपी पीयूष पांडेय ने दी। उन्होंने कहा कि साइबर इंस्पेक्टर संगीता कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने अपराधियों को दबोचा है। इनलोगों के पास से पुलिस ने 29 मोबाइल, 1 लैपटॉप, 15 पीस सीम, 53 पीस अलग-अलग बैंक के एटीएम, एमएस आर एक्स6(बीटी) क्लोनिंग मशीन और 1.20 लाख नगद शामिल है। छापेमारी टीम में पीएसआई शैलेश कुमार पांडेय, पांडु सामद, प्रेम प्रदीप कुमार, दीपेश कुमार, विक्रम कुमार सिंह, जयराम पंडित, सपन कुमार मंडल समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल है।

    पहले तीन, फिर पांच अपराधी की हुई है गिरफ्तारी
    एसपी ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक से करोड़ों की ठगी मामले के बाद पुलिस टीम कई जगह छापेमारी शुरू की। इस दौरान पुलिस ने सबसे पहले तीन अपराधियों को पकड़ा। जिसमें अजित मंडल, चेतलाल मंडल और शमीम अख्तर शामिल है। पुलिस टीम को पहले अपराधियों ने कोई जानकारी नही दी। मगर, इसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई, तो पांच अन्य अपराधी के बारे में जानकारी दी। फिर पुलिस टीम ने तकनीकी शाखा की मदद से सभी अपराधियों को पकड़ा है।

    59 लोगों से बैंक खाते की डिटेल लेकर की गयी ठगी

    जानकारी के अनुसार साइबर अपराधियों ने खाताधारकों को फोन करके खुद को बैंक अधिकारी बता कर केवाइसी अपडेट करने के नाम पर सभी लोगों से उनकी डिटेल ले ली और खाते से पैसे निकाल लिये थे।इससे पूर्व उनलोगों ने चेतावनी दी कि यदि केवाइसी अपडेट नहीं करेंगे, तो खाता बंद हो जायेगा। जिन लोगों के खाते से पैसे उड़ाये गये, वे देश के कई राज्यों के हैं। आइसीआइसीआइ बैंक के अलग-अलग जगहों के 74 ग्राहकों को साइबर अपराधियों ने फोन किया था। इनमें से 59 लोगों की डिटेल लेकर उनके खाते से पैसे निकाल लिये गये। जिन नंबरों से साइबर अपराधियों के द्वारा कॉल किया गया था उनका लोकेशन देवघर में मिला था।

    #Online news Crime news Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहज़ारीबाग़ में मिला 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में बढ़कर आंकड़ा हुआ 205
    Next Article लॉकडाउन से आज तक 31 हजार परिवार को राशन देने का बेहतर कार्य किया है मजदूर यूनियन ने

    Related Posts

    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Latest Posts

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.