Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»President Ranchi Visit : बेहद जरूरी हो तभी निकलें हरमू बाईपास रोड में, शाम 5 बजे से 8.30 बजे तक आवागमन बंद
    Uncategorized

    President Ranchi Visit : बेहद जरूरी हो तभी निकलें हरमू बाईपास रोड में, शाम 5 बजे से 8.30 बजे तक आवागमन बंद

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2024Updated:September 19, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम रांची आ रही हैं. वह दो दिन रांची में रहेंगी. ऐसे में इस वीवीआइपी मूवमेंट को लेकर रांची में एक ओर जहां सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है. वहीं, दूसरी ओर ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप घर से निकलने से पहले नई यातायात व्यवस्था को चेक कर लें, ताकि आपको परेशानी ना हो. आइए जानते हैं क्या है शहर में नई यातायात व्यवस्था.

    आज यातायात व्यवस्था में क्या है बदलाव

    19 सितंबर को रांची में शाम 5:00 बजे से रात्रि 08:30 बजे तक सभी बड़ी/छोटी मालवाहक वाहनों/बसों एल/सवारी वाहनों का प्रवेश/परिचालन वर्जित रहेगा. आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर. ऐसे में  एचईसी गेट से लेकर अरगोड़ा चौक, शहजानन्द चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक तक के मार्ग उपयोग समय संध्या 05:00 बजे से 08:30 बजे तक कम से कम करें. वहीं, रातु/काठीटांड की ओर जाने वाली सभी वाहन शहर से कांके की ओर से रिंग रोड होते हुए गंतव्य स्थान तक जा सकते हैं. इतना ही नहीं, आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को भी अल्प समय के लिए डायवर्ट और स्टॉप किया जा सकता है.

    कल यातायात व्यवस्था में ये होगा बदलाव

    रांची शहर में 20 सितंबर की सुबह 08:00 बजे से 12:30 बजे तक सभी बड़ी/छोटी मालवाहक वाहनों/बसों/सवारी वाहनों का प्रवेश/परिचालन वर्जित रहेगा. आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर. दिन में 09:00 बजे से 12:00 बजे तक अरगोड़ा चौक से कडरू पुल एवं कडरू पुल से मेकॉन चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर. वहीं, दुर्गा सोरेन चौक से लेकर रामपुर चौक रिंग रोड तक बड़ी वाहनों / बसों / सवारी वाहनों का प्रवेश/परिचालन वर्जित रहेगा. कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों एवं आकस्मिक वाहनों को छोड़कर. इसके अलावा      10:00 बजे से 03:00 बजे तक नामकुम चौक, सदाबहार चौक, घाघरा रोड होते हुए जैप-01 कमाण्डेन्ट आवास चौक तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश/परिचालन वर्जित रहेगा. आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर.

    यहां से शहर में होगा वाहनों का प्रवेश

    इस दौरान जमशेदपुर/ बुण्डू की ओर से आने वाली सभी प्रकार के वाहन रिंग रोड से दाहिने लेकर टाटीसिल्वे होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे. आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर. रांची शहर से जमशेदपुर की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन दुर्गा सोरेन चौक से दाहिने लेकर टाटीसिल्वे होते हुए रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जाऐगी. आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर. वहीं, खरसीदाग ओपी एवं सदाबहार चौक के बीच बड़ी वाहनों/बसों एवं सवारी वाहनों का प्रवेश/परिचालन वर्जित रहेगा.

    Also Read: President Ranchi Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रांची में, 6 आईपीएस समेत 2000 जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान

    19 सितंबर 20 सितंबर diversion Draupadi Murmu emergency services entry of vehicles President ranchi Ring Road road closure Security Arrangements September 19 September 20 traffic in the city Traffic Route Traffic System travel plans VVIP movement आकस्मिक सेवाएं ट्रैफिक रूट डायवर्जन द्रौपदी मुर्मू यातायात व्यवस्था यात्रा योजनाएं रांची राष्ट्रपति रिंग रोड वाहनों का प्रवेश वीवीआइपी मूवमेंट शहर में यातायात सड़कें बंद सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकनाडा ने छात्रों को वीजा देने में की कटौती, जानें क्या कहा जस्टिन ट्रूडो ने
    Next Article स्वच्छता ही सेवा अभियान का डीडीसी ने किया शुभारंभ, लोगों से सहयोग की अपील

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.