Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»पटाखों से धमाका, घरों के खिड़की-दरवाजे उड़ने से 5 की मौ’त
    देश

    पटाखों से धमाका, घरों के खिड़की-दरवाजे उड़ने से 5 की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2024Updated:September 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ. यहां एक पटाखा फैक्ट्री में भयानक धमाका हुआ है. इस धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हुए हैं. धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के कई मकान गिर गए. धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोगों को भूंकप जैसा महसूस हुआ.

    धमाके के बाद भूंकप जैसा नजारा
    बता दें कि फिरोजाबाद के नौशेरा में बीते रात को हुए भयानक विस्फोट की घटनास्थल पर मंगलवार की सुबह का दृश्य भूकंप जैसा प्रतीत हो रहा था. चारों ओर मलबा बिखरा पड़ा था, और लगभग एक दर्जन घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके थे. आठ घर तो ऐसे स्थिति में हैं कि वे अब रहने लायक नहीं रह गए हैं. आसपास के 200 मीटर की दायरे में आने वाले घरों की दीवारें, दरवाजे और शीशे टूट चुके हैं. लोगों की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं. पुलिस ने बताया कि शिकोहाबाद के एक गांव में स्थित एक घर में लोगों ने पटाखों का स्टोरेज कर रखा था. जिसमें अचानक विस्फोट हो गया.

    पांच लोगों की मौत
    वहीं इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए फिरोजाबाद के आईजी जॉन दीपक कुमार ने बताया कि, घनी आबादी के बीच ऐसे आतिशबाजी पटाखे रखना गैरकानूनी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो चुकी है और पांच लोग घायल हैं. लगभग दस लोगों को मलबे से निकाला गया, जिनमें से पांच की जान चली गई है. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस और राहत दल तेजी से कार्य में जुटे हुए हैं. एसडीआरएफ की टीम भी राहत कार्यों में सहयोग कर रही हैं.
    पटाखों से हुआ धमाका
    इस भयानक हादसे ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया. घटना का मुख्य कारण एक घर में अवैध रूप से रखे गए पटाखों में हुआ विस्फोट था. वहीं धमाकों के बाद दीवारों पर बारूद के काले धब्बे सुबह भी साफ नजर आ रहे थे. गनीमत ये रही कि धमाके के वक्त गणेश पूजा के लिए अधिकांश गांव वाले मंदिर में गए हुए थे, नहीं तो स्थिति और भी भयानक हो सकती थी.

    अस्पताल आतिशबाजी कार्रवाई खिलाफ घटना घटनास्थल घर दीवारें धमाका धमाकों पटाखों फिरोजाबाद फैक्ट्री भयानक भूकंप मंदिर विस्फोट शीशे टूट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article4 साल में विधायक, मंत्री और अब मुख्यमंत्री, सियासत में ‘आतिशी’ है दिल्ली की तीसरी महिला सीएम की पारी
    Next Article लोहरदगा में भारी बारिश ने मचाई तबाही, हाइवे पर वाहनों का आवागमन बंद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    डेंजर ज़ोन में भारत के 90 प्रतिशत उपग्रह : कैसे अपनी सैटेलाइट्स को सुरक्षित बचा रहा है इसरो?

    September 18, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    क्राइम

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    Latest Posts

    झारखंड सहकारी बैंक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

    September 18, 2026

    डेंजर ज़ोन में भारत के 90 प्रतिशत उपग्रह : कैसे अपनी सैटेलाइट्स को सुरक्षित बचा रहा है इसरो?

    September 18, 2026

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.