Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»भागलपुर जंक्शन पहुंची वंदे भारत ट्रेन, जानें टाइमिंग और रूट
    देश

    भागलपुर जंक्शन पहुंची वंदे भारत ट्रेन, जानें टाइमिंग और रूट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भागलपुर: वंदे भारत ट्रेन पहली बार भागलपुर जंक्शन पर शुक्रवार को खड़ी हुई. बता दे कि 15 सितंबर को वंदे भारत ट्रेन का भागलपुर रेलवे स्टेशन से उद्घाटन किया जायेगा. वहीं उद्घाटन से पहले इस ट्रेन का शुक्रवार को ट्रायल रन हो रहा है. जिसके लिए शुक्रवार की सुबह ट्रेन को भागलपुर जंक्शन लाया गया. इधर, उद्घाटन के दिन के लिए भागलपुर से हावड़ा के लिए ट्रेन के लिए समय सारिणी जारी कर दिया गया है.

    समय-सारिणी: भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन भागलपुर से खुलने के बाद हंसडीहा, नोनीहाट, दुमका होकर हावड़ा के लिए रवाना होगी. भागलपुर से बासुकीनाथ और तारापीठ जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इस ट्रेन से काफी सहूलियत मिलेगी. वहीं 15 सितंबर को उद्घाटन वाले दिन की समय सारिणी अलग है. इस दिन यह ट्रेन कुछ अन्य स्टेशनों पर भी रूकेगी. वहीं आम दिनों में ये ट्रेन करीब 6 घंटे में भागलपुर-हावड़ा के बीच का सफर तय करेगी.

    भागलपुर-हावड़ा का सफर होगा आसान
    रेलवे बोर्ड की ओर से भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गयी है. जारी समय सारिणी के अनुसार ट्रेन भागलपुर से हावड़ा के लिए दिन के 3:20 मिनट पर खुलेगी. छह घंटे में रात 9:20 पर हावड़ा पहुंचेगी. उधर, हावड़ा से सुबह 7:45 पर खुलेगी और दोपहर 2:05 पर भागलपुर पहुंचेगी. उद्घाटन वाले दिन की समय सारिणी अलग है. ट्रेन का उद्घाटन 15 सितंबर को होगा और 17 से परिचालन शुरू हो जायेगा

     

    भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत भागलपुर जंक्शन पर लगी
    भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन 13 सितंबर को होना है. जिसे लेकर शुक्रवार की सुबह ट्रेन भागलपुर जंक्शन पर लगी. इस ट्रेन को देखकर जंक्शन पर मौजूद रेलयात्री काफी उत्साहित दिखे. उन्होंने ट्रेन के साथ अपनी फोटो भी खिंचवाई. कई लोग सेल्फी लेते दिखे. यह ट्रेन केशरिया रंग की है और इसके आठ डिब्बे हैं. मालदा डिविजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता भी शुक्रवार को भागलपुर में रहेंगे. उद्घाटन समारोह को लेकर रेलवे की ओर से तैयारी भी जोर-शोर से हो रही है. भागलपुर जंक्शन पर प्लेटफॉर्म नंबर 6 से यह ट्रेन रवाना होगी.

     

    आठ डिब्बे उद्घाटन जंक्शन डीआरएम परिचालन प्लेटफॉर्म भागलपुर मनीष कुमार गुप्ता रेलयात्री वंदे भारत ट्रेन समय सारिणी समारोह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच रद्द, भारत की धरती पर पहली बार हुआ ऐसा
    Next Article रांची में यहां भीषण अगलगी, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान व फाइनेंस कंपनी का दफ्तर जलकर खाक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    आदिवासी

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026
    आदिवासी

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.