Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हर तीन महीने में रिम्स में होगी डॉक्टरों की बहाली, जानें क्या है पूरा मामला
    जोहार ब्रेकिंग

    हर तीन महीने में रिम्स में होगी डॉक्टरों की बहाली, जानें क्या है पूरा मामला

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2024Updated:September 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में व्यवस्था सुधारने को लेकर प्रबंधन रेस है. वहीं गवर्निंग बॉडी की बैठक में भी कई अहम निर्णय लिए गए है. इसके तहत हर तीन महीने में रिम्स में खाली पड़े पदों पर डॉक्टरों की बहाली होगी. ये बहाली 89 दिनों के लिए की जाएगी. जी हां, हम बात कर रहे है सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों और ट्यूटर की. जिससे कि इलाज के लिए आने वाले मरीजों को डॉक्टर मिलेंगे. वहीं इनडोर में इलाज करा रहे मरीजों को भी प्रापर विजिट करेंगे. इससे मरीजों को बेहतर सर्विस रिम्स में मिल सकेगी. बता दें कि पिछले दिनों गवर्निंग बॉडी की बैठक में एडहॉक पर डॉक्टरों की नियुक्ति करने की सहमति मिली है. इसके लिए वॉक इन इंटरव्यू आयोजित किया गया था. लेकिन डॉक्टरों ने इसमें इंटरेस्ट नहीं दिखाया. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 58 पोस्ट के लिए मात्र 6 लोग ही इंटरव्यू में शामिल हुए.

    हॉस्पिटल में बढ़ रहा मरीजों का लोड

    हॉस्पिटल में लगातार मरीजों का लोड बढ़ रहा है. ओपीडी में 2000 के करीब मरीज हर दिन इलाज के लिए पहुंचते है. वहीं इमरजेंसी में भी 400 से अधिक मरीज आते है. इनडोर में भी हमेशा 1500 से अधिक मरीज एडमिट होते है. ऐसे में सीनियर डॉक्टर मरीजों की तुलना में कम है. ऐसी स्थिति में सीनियर रेजीडेंट्स ही ओपीडी में मोर्चा संभालते है. वहीं इनडोर में राउंड लगाना भी उनके जिम्मे होता है. हालांकि उनके साथ सीनियर डॉक्टर भी होते है. लेकिन सीनियर रेजीडेंट्स का भी उतना ही रोल है जितना की सीनियर फैकल्टीज का.

    इनडोर इमरजेंसी इलाज एडहॉक नियुक्ति ओपीडी गवर्निंग बॉडी ट्यूटर डॉक्टर बहाली मरीज मरीजों का लोड रांची रिम्स वॉक इन इंटरव्यू व्यवस्था सुधार सीनियर डॉक्टर सीनियर फैकल्टीज सीनियर रेजीडेंट हॉस्पिटल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePMAY के तहत छत्तीसगढ़ में बनेंगे 8,46,931 आवास, जानें क्या कहा सीएम विष्णुदेव साय ने
    Next Article लखनऊ से रायपुर जा रही बस पलटी, बीस घायल तीन गंभीर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026
    जामताड़ा

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026
    Latest Posts

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.