Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 1:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»संपत्ति का नहीं दिया ब्योरा तो नपेंगे सरकारी कर्मी, जानें कहां का है मामला
    देश

    संपत्ति का नहीं दिया ब्योरा तो नपेंगे सरकारी कर्मी, जानें कहां का है मामला

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: सरकार समय-समय पर अपने कर्मचारियों के संपत्ति का विवरण जमा कराने को कहती है. कुछ ऐसा ही मामला यूपी सरकार का है. जहां सरकार सरकार ने राज्यकर्मियों को संपत्ति का विवरण जमा करने की डेडलाइन आज रात 12 बजे तक दी है.

    योगी सरकार के आदेश के बावजूद आधे से अधिक कर्मचारियों ने अब तक संपत्ति का ब्योरा जमा नहीं कराया है. प्रदेश के 8.34 लाख कर्मचारियों में से करीब 4.87 लाख कर्मियों ने मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति डिटेल दर्ज नहीं की है. कर्मचारियों को 31 अगस्त रात 12 बजे तक संपत्ति की जानकारी देने की डेडलाइन दी गई है. यदि राज्यकर्मी निर्धारित समय सीमा में संपत्ति की जानकारी नहीं देते हैं, तो उनके अगस्त माह की सैलरी रोक दी जाएगी और उनके अकाउंट में पैसे नहीं आएंगे. संपत्ति का विवरण न देने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है. यह आदेश प्रदेश के पुलिसकर्मियों के लिए भी लागू है.

    पुलिसकर्मियों के लिए विशेष आदेश

    सरकार ने पुलिसकर्मियों को भी संपत्ति का विवरण जमा करने का आदेश जारी किया है. संपत्ति की जानकारी न देने वाले पुलिसकर्मियों का वेतन रोक दिया जाएगा. सभी पुलिसकर्मियों—सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक—को अपनी संपत्ति की जानकारी देना अनिवार्य किया गया है. आईपीएस और पीपीएस अफसर पहले से ही हर साल अपनी संपत्तियों की जानकारी देते हैं, और इस कदम से पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.

    आज है आखिरी दिन

    योगी सरकार ने IAS और PCS अधिकारियों के बाद सभी वर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए चल-अचल संपत्ति का ब्योरा ऑनलाइन देना अनिवार्य कर दिया है. संपत्ति का ब्योरा देने की डेडलाइन बढ़ चुकी है, लेकिन अधिकारियों में इस मामले को लेकर उत्साह कम है. मुख्य सचिव ने साफ किया है कि 31 अगस्त तक संपत्तियों का ब्योरा देने वालों को ही अगस्त माह का वेतन जारी किया जाएगा.

    31 अगस्त डेडलाइन आईपीएस अफसर ऑनलाइन ब्योरा कर्मचारियों कर्मियों चल-अचल संपत्ति डेडलाइन बढ़ाई पीपीएस अफसर पुलिसकर्मी भ्रष्टाचार मानव संपदा पोर्टल मुख्य सचिव योगी सरकार राज्यकर्मी विभाग वेतन जारी वेतन रोक संपत्ति की जानकारी संपत्ति ब्योरा संपत्ति विवरण सरकारी आदेश सैलरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड चेंबर का चुनाव 22 सितंबर को, उम्मीदवार 9 सितंबर से करेंगे नामांकन
    Next Article मां ने 6 दिन के नवजात की ह’त्या कर शव पड़ोसी की छत पर फेंका

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    PM किसान योजना की 20वीं किस्त जारी, 9.70 करोड़ किसानों को मिला फायदा

    August 2, 2025
    देश

    भारत रूस से तेल खरीद जारी रखेगा, अमेरिकी दबाव का असर नहीं

    August 2, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिग बॉस 19 : सलमान खान ने की धमाकेदार अनाउंसमेंट, मनीष कश्यप और तेजप्रताप यादव को मिला बुलावा!

    August 2, 2025
    Latest Posts

    अब Gmail से हजारों ईमेल्स करें एकसाथ डिलीट, जानिए सबसे आसान तरीका

    August 2, 2025

    सीएम नीतीश कुमार ने किया 300 करोड़ की नाला परियोजनाओं का शिलान्यास

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में विवाहिता की गला रेतकर ह’त्या, 9 साल पहले की थी लव मैरेज

    August 2, 2025

    PM किसान योजना की 20वीं किस्त जारी, 9.70 करोड़ किसानों को मिला फायदा

    August 2, 2025

    बिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा : ऊर्जा सचिव ने की परियोजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता के निर्देश

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.