Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हादसों का शुक्रवार: सारण में दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौ’त
    जोहार ब्रेकिंग

    हादसों का शुक्रवार: सारण में दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    छपरा : सारण में शुक्रवार का दिन हादसों वाला रहा. जहां दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई. सारण जिले के मुफस्सिल और दरियापुर थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से एक महिला और किशोरी की मौत हो गयी. वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा -सीवान रेलखंड एवं छपरा जंक्शन पर ट्रेन से कटकर एक महिला और एक व्यक्ति की मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला निवासी अग्निदेव राय की पत्नी रानी देवी अपने घर में काम करने के दौरान बिजली मीटर के सर्विस तार की चपेट में आ गई. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी स्व भरत सिंह की पुत्री अंजली कुमारी खेत में काम करने के दौरान पड़ोसी के खेत में जानवरों से बचाने के लिए लगे विद्युत तार की चपेट में आ गई. परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है. पुलिस इन मामलो में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है.

    सारण में ट्रेन से कटकर दो लोगों की गई जान

    सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा -सीवान रेलखंड एवं छपरा जंक्शन पर ट्रेन से कटकर एक महिला और एक व्यक्ति की मौत हो गयी. छपरा जंक्शन राजकीय रेल थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि छपरा- सीवान रेलखंड के दाउदपुर स्टेशन के समीप भोला ढ़ाला पर किसी ट्रेन से गिरने के बाद कटकर असाम के लखीमपुर जिला के वार्ड नंबर 14 निवासी ज्योति कुमारी की मौत हो गई.

    किशोरी की मौत छपरा जंक्शन छपरा-सीवान रेलखंड ट्रेन से कटना दरियापुर थाना पूर्वोत्तर रेलवे बिजली करंट महिला की मौत मुफस्सिल थाना मौत सारण हादसे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोलकाता में आठ लोगों के साथ एक कमरे में रहते थे ‘बिग बी’
    Next Article छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरी, कोल्हापुर से स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट अरेस्ट

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.