Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 8:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गरीबों और जरुरतमंदों के प्रति संवेदनशील है सरकार : हेमंत सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों और जरुरतमंदों के प्रति संवेदनशील है सरकार : हेमंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharMay 10, 2020Updated:May 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज तंगहाली की जिंदगी जी रहे एक व्यक्ति को रिक्शा प्रदान किया

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार मुख्यमंत्री आवास में अभाव और तंगहाली की जिंदगी जी रहे राजकुमार रविदास को अपने हाथों से रिक्शा, नकद रुपए और मास्क प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों और जरुरतमंदों के प्रति संवेदनशील है। इस तरह का कोई भी मामला सामने आता है तो उसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए सहायता उपलब्ध कराई जाती है। श्री सोरेन ने रिक्शामालिक का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह उसके जीने का सहारा बनेगा औऱ इससे होने वाली कमाई से अपना घर-परिवार चला सकेगा।

    • जनमानस से जुड़ी परेशानी बताएं, सरकार संज्ञान में लेगी

    इस मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि हेमन्त सरकार गरीबों औऱ जरुरतमंदों की सेवा लगातार करती आ रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जनमानस से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दें। ऐसे मामलों में सरकार तत्काल संज्ञान लेते हुए जरुरतमंदों को मदद पहुंचाने का काम करेगी।

    • क्या है पूरा मामला

    रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज के पास रहने वाले राजकुमार रविदास का रिक्शा कुछ दिनों पहले चोरी हो गया था। ऐसे में वह कबाड़ी का काम कर किसी तरह परिवार चला रहा था। लेकिन, लॉकडाउन में उसके पास कमाने-खाने का कोई जरिया नहीं था। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के पास राजकुमार रविदास का मामला आया तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए अपने स्तर पर नए रिक्शा की व्यवस्था करते हुए मुख्यमंत्री के कर-कमलों से उसे सौंपा।

    #Jharkhand News CM hemant soren Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : लापता युवक का शव दिग्वार जंगल मे मिला
    Next Article चाईबासा : रेलवे ट्रैक में पैर फंसने से ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    झारखंड

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    बोगियों का प्रेशर चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी की मौ’त, जांच में जुटे अधिकारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.