Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर कई स्थानों पर झंडोत्तोलन किया, राष्ट्र के विकास की अपील
    झारखंड

    हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर कई स्थानों पर झंडोत्तोलन किया, राष्ट्र के विकास की अपील

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के 78वें वर्षगांठ के अवसर पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने विभिन्न स्थानों पर झंडोत्तोलन किया। सांसद ने अपने सांसद सेवा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और हजारीबाग क्षेत्र की जनता की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया.

    इसके बाद, उन्होंने हिंदू वीर नवयुवक दल, ग्वालटोली चौक, डीपीएस, सिमरा रेस्ट हाउस चौक, दिल्ली पब्लिक स्कूल, बड़कागांव रोड़, दुर्गा प्रसाद ट्रस्ट धर्मशाला, भाजपा नगर पश्चिम मंडल, आर्या नगर पतरातु स्थित भाजपा के नए जिला कार्यालय और हुडहुडू के समीप कालरा कीया चार पहिया वाहन शोरुम में झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी.

    सांसद मनीष जायसवाल ने शाम को जगन्नाथ धाम नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट-2024 के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत किक मारकर की और खिलाड़ियों से मुलाकात की. सांसद ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने पारिवारिक दायित्वों का भी पालन किया और अपने पौत्र-पौत्री के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया. उनकी सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों को लोगों ने बहुत पसंद किया.

    सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने देश की भावी पीढ़ी से अपील की कि वे सेवा और राष्ट्रीयता की भावना को अपने अंदर जागृत करें और राष्ट्र के विकास के लिए संकल्पित रहें.

    अमृत महोत्सव झंडा सम्मान झंडोत्तोलन तिरंगा पारिवारिक दायित्व फुटबॉल टूर्नामेंट भाजपा मनीष जायसवाल राष्ट्र विकास राष्ट्रीयता सांसद सोशल मीडिया स्वतंत्रता दिवस हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची को जल्द मिलेंगे दो बहुप्रतिक्षित फ्लाईओवर
    Next Article केशव महतो कमलेश बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

    Related Posts

    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.