Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»मानगो में बनेगा 50 बेड का प्री फैब्रिकेटेड फील्ड हॉस्पिटल, जानें क्या मिलेगी सुविधाएं
    Uncategorized

    मानगो में बनेगा 50 बेड का प्री फैब्रिकेटेड फील्ड हॉस्पिटल, जानें क्या मिलेगी सुविधाएं

    Team JoharBy Team JoharAugust 13, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : इसीआरपी-2 फंड से पूर्वी सिंहभूम के मानगो में 50 बेड का प्री फैब्रिकेटेड फील्ड हॉस्पिटल का निर्माण कराया जाएगा. स्वास्थ्य बन्ना गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मानगो की जनता से किया एक और वादा पूरा कर दिया. अब मानगो की जनता को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी. 3 करोड़ 47 लाख 76,700 रुपए की राशि इसके लिए स्वीकृत की गई है. इस हॉस्पिटल के शुरू हो जाने से मेडिकल कॉलेजों पर मरीजों का लोड कम होगा. इससे उन्हें बेहतर ट्रीटमेंट मिल सकेगा.

    कहीं भी किया जा सकेगा शिफ्ट

    प्री-फैब्रिकेटेड हॉस्पिटल में कंक्रीट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. एल्युमिनियम के स्ट्रक्चर और जीआई शीट्स के अलावा वैसे मेटेरियल का इस्तेमाल किया जाएगा जिसे जरूरत पड़ने पर तत्काल शिफ्ट किया जा सकेगा. इससे भविष्य में कभी आपातकालीन वाली स्थिति आएगी तो पूरे हॉस्पिटल को शिफ्ट कर लिया जाएगा. बता दें कि इस हॉस्पिटल में सुविधाएं तो सभी होगी. लेकिन भवन परमानेंट नहीं होगा. इसमें वैसे मेटेरियल लगाए जाएंगे जिसे आसानी खोलकर दूसरे जगह ले जाया जा सकेगा.

    इसीआरपी फेज 2 से मिले 638 करोड़

    इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज (इसीआरपी) फेज 2 के तहत झारखंड में 19 जगहों पर 50-50 बेड वाले हॉस्पिटल का निर्माण किया जाना है. इसके लिए 638.90 करोड़ का पैकेज स्वीकृत है. ऐसे में प्रति यूनिट प्री-फैब्रिकेटेड हॉस्पिटल के लिए साढ़े तीन करोड़ का बजट है. वहीं इसके संचालन के लिए 17,64,47,000 रुपए की स्वीरकृति दी गई है. भवन निर्माण निगम ने इसका डीपीआर बनाकर दे दिया था. वहीं जल्द ही इस हॉस्पिटल का काम शुरू हो जाएगा. इन हॉस्पिटलों के बन जाने से मरीजों को अब बड़े हॉस्पिटलों की दौड़ लगाने से छुटकारा मिल जाएगा. चूंकि इन हॉस्पिटलों में जरूरी जांच के साथ इलाज के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे.

    अस्पतालों के संचालन के लिए 50 करोड़

    सौ बेड वाले फील्ड हास्पिटल के लिए प्रति यूनिट साढ़े सात करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है. इसी तरह 50 बेड वाले हास्पिटल के लिए प्रति यूनिट साढ़े तीन करोड़ का बजट है. इन अस्पतालों के संचालन के लिए अलग से 50 करोड़ रुपये अलग से बजट स्वीकृत हुआ है. बता दें कि इस तरह के अस्पताल का निर्माण झारखंड में पहली बार होगा. इसकी खासियत होगी कि यह बहुत कम समय में तैयार होगा. साथ ही इसे एक जगह से दूसरी जगह हस्तांतरित भी किया जा सकेगा.

     

    एक्स जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम प्री फैब्रिकेटेड बन्ना गुप्ता मानगो सोशल मीडिया स्वास्थ्य मंत्री हॉस्पिटल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वतंत्रता दिवस पर पुलिस की तैयारी, रांची के होटलों और लॉज में चेकिंग शुरू
    Next Article स्वतंत्रता दिवस के झंडोत्तोलन समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न, प्रमंडलीय आयुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी

    Related Posts

    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    क्राइम

    जमशेदपुर हत्याकांडः घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर एसएसपी-एसपी कर रहे थे डिनर, पर नहीं उठाया फोन, क्या इसलिए हेमंत सोरेन ने आधी रात हटा दिया? 

    July 14, 2026
    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Latest Posts

    नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

    August 11, 2026

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026

    झारखंड : नेहा बोरा स्याही कांड में अमरनाथ पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

    August 11, 2026

    झारखंड लाठीचार्ज पर संसद के बाहर गरजे BJP सांसद, राहुल गांधी से पूछा- छात्रों पर कार्रवाई का जिम्मेदार कौन?

    August 11, 2026

    झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.