Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»बीसीसीआई एथिक्स कमेटी में धोनी की शिकायत पर नोटिस, सुनवाई 16 सितंबर को
    खेल-सिनेमा

    बीसीसीआई एथिक्स कमेटी में धोनी की शिकायत पर नोटिस, सुनवाई 16 सितंबर को

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    MS Dhoni: (रांची से राणा प्रताप की रिपोर्ट) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ बीसीसीआई की एथिक्स कमेटी के समक्ष शिकायत दर्ज करायी गयी है. एथिक्स ऑफिसर जस्टिस विनीत शरण ने दर्ज शिकायत के आलोक में महेंद्र सिंह धोनी को संलग्न शिकायत पर अपना लिखित जवाब 30 अगस्त को या उससे पहले शिकायतकर्ता को अग्रिम प्रति के साथ शपथ पत्र में दाखिल करने का निर्देश दिया है.

    MS Dhoni: 16 सितंबर को शाम पांच बजे होगी सुनवाई

    जस्टिस शरण ने शिकायतकर्ता राजेश कुमार मौर्य को निर्देश दिया कि यदि कोई उत्तर दायर करना हो, तो 14 सितंबर को या उससे पहले दाखिल कर सकते हैं, जिसकी अग्रिम प्रति प्रतिवादी को भेजी जाएगी. उत्तर विधिवत निष्पादित शपथ पत्र द्वारा समर्थित होना चाहिए. एथिक्स ऑफिसर जस्टिस शरण ने मामले की सुनवाई 16 सितंबर को शाम पांच बजे निर्धारित की है. सुनवाई वर्चुअल मोड के माध्यम से की जायेगी, जिसके लिए लिंक उनके कार्यालय द्वारा पक्षों को प्रदान किया जायेगा. सभी पक्षों को व्यक्तिगत रूप से या विधिवत अधिकृत वकील के माध्यम से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

    MS Dhoni: राजेश कुमार मौर्य ने की है शिकायत दर्ज

    अमेठी के शंकरपुर गांव निवासी राजेश कुमार मौर्य ने बीसीसीआई के नियमों और विनियमों के नियम 39(2)(बी) के तहत एथिक्स ऑफिसर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है. महेंद्र सिंह धोनी पर उक्त नियमों के नियम 38(4) का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है. शिकायत में श्री मौर्य ने महेंद्र सिंह धोनी के विरुद्ध आरोप लगाया है कि उन्होंने वर्ष 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम में सक्रिय रहने के दौरान देश के विभिन्न शहरों में स्पोर्ट्स एकेडमी खोली है.

    15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कप्तान विकेटकीपर के रूप में खेल रहे थे. उन्होंने एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी खोलने के लिए मेसर्स अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट के पक्ष में सात मई 2017 को एक प्राधिकरण पत्र जारी किया. अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के निदेशक मिहिर दिवाकर व सौम्या दास ने श्री धोनी के नाम पर भारत के साथ विदेशों में भी विभिन्न स्थानों पर क्रिकेट एकेडमी खोलना व चलाना शुरू किया. श्री धोनी मेसर्स अरका स्पोर्ट्स से 70 प्रतिशत लाभ का दावा कर रहे हैं. जैसा की उन्होंने रांची के न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर अपनी शिकायतवाद में किया है.

    16 सितंबर 30 अगस्त ms dhoni अमेठी एथिक्स कमेटी एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी जस्टिस विनीत शरण न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत बीसीसीआई मिहिर दिवाकर मेसर्स अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट रांची राजेश कुमार मौर्य लाभ लिंक वर्चुअल मोड शंकरपुर गांव शपथ पत्र शिकायत सुनवाई सौम्या दास स्पोर्ट्स एकेडमी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleक्या भाजपा से नीतीश कुमार की नाराजगी बढ़ रही है? खामोशी में छिपा है सस्पेंस
    Next Article लोहरदगा में ट्रक पलटने से युवक की मौत, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.