Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»क्या भाजपा से नीतीश कुमार की नाराजगी बढ़ रही है? खामोशी में छिपा है सस्पेंस
    बिहार

    क्या भाजपा से नीतीश कुमार की नाराजगी बढ़ रही है? खामोशी में छिपा है सस्पेंस

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Nitish Kumar: बिहार के सीएम नीतीश कुमार कब नाराज हो जाएं, कोई नहीं जानता. अलबत्ता वे अपनी नाराजगी का संकेत जरूर दे देते हैं. वे जब चुप्पी साध लें तो लोग मान लेते हैं कि कुछ न कुछ तो गड़बड़ है. उनकी नाराजगी भी किसी एक मुद्दे पर भले जाहिर होती है, लेकिन इसके लिए वे शिकायतों का पुलिंदा तैयार करते रहते हैं. उनका गुस्सा तब फूटता है, जब उनके मन का न हो या उनकी मर्जी के खिलाफ हो. नीतीश कुमार पिछले पखवाड़े भर से एक-दो मौकों को छोड़कर सक्रिय भी नजर नहीं आ रहे. सार्वजनिक होते भी हैं तो मीडिया से दूर ही रहते हैं. उनके साथ साये की तरह हरदम मंडराते रहने वाले मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी भी साथ नहीं दिख रहे. दोनों डेप्युटी सीएम विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी भी किनारे-किनारे ही रह रहे हैं. नीतीश का यह रूप तब-तब सामने आता है, जब वे कुछ चौंकाने वाला कदम उठाने वाले होते हैं. राजनीतिक विश्लेषक नीतीश के इस रूप का अलग-अलग अंदाज में आकलन कर रहे हैं.

    नीतीश की नाराजगी के कई कारण हो सकते हैं

    विश्लेषकों का एक तबका इसे भाजपा से नीतीश की नाराजगी के रूप में देख रहा है. नाराजगी के कारण भी गिना-बता रहा है. ऐसे लोग मानते हैं कि नीतीश इस बार भाजपा के साथ खुले मन से गए तो हैं, लेकिन भाजपा उनकी भावनाओं को समझ नहीं पा रही है. बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की उनकी मांग केंद्र सरकार ने सिरे से खारिज कर दी. इसकी भरपाई विशेष पैकेज से तो की, लेकिन विपक्ष ने जिस तरह विशेष राज्य को मुद्दा बना लिया है, उससे नीतीश आहत हैं. नीतीश की नाखुशी का दूसरा कारण यह बताया जा रहा है कि बड़ी मुश्किल से उन्होंने जाति जनगणना का मुद्दा आरजेडी के हाथ से झटका था. केंद्र के इनकार के बाद राज्य सरकार ने तमाम बाधाओं को पार करते हुए 500 करोड़ के खर्च से जाति सर्वेक्षण कराया. जाति सर्वेक्षण को जरूरी और जायज ठहराने के लिए उन्होंने तदनुरूप आरक्षण की सीमा बढ़ा कर 65 प्रतिशत की. मामला कोर्ट में अंटक गया है.

    अशोक चौधरी आरक्षण आरजेडी केंद्र सरकार कोर्ट गुस्सा चुप्पी जाति जनगणना जाति सर्वेक्षण डेप्युटी सीएम विजय कुमार सिन्हा नाराजगी नीतीश कुमार बिहार भाजपा मंत्री विजय चौधरी मीडिया विपक्ष विशेष पैकेज विशेष राज्य दर्जा सम्राट चौधरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहॉस्टल से भागने के दौरान जुमार नदी में बह गया छात्र, एनडीआरएफ की टीम रवाना
    Next Article बीसीसीआई एथिक्स कमेटी में धोनी की शिकायत पर नोटिस, सुनवाई 16 सितंबर को

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.