Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»Uncategorized»सीएम हेमंत सोरेन का प्रयास रंग लाया, 10 वर्ष से लापता बालक को दिल्ली से कराया मुक्त
    Uncategorized

    सीएम हेमंत सोरेन का प्रयास रंग लाया, 10 वर्ष से लापता बालक को दिल्ली से कराया मुक्त

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2024Updated:August 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। मानव तस्करी के शिकार बालक-बालिकाओं को मुक्त कराकर उनके घरों में पुनर्वास का सार्थक प्रयास झारखंड में हो रहा है. यह प्रयास झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की वजह से सिर्फ संभव हो पा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को मानव तस्करी के शिकार एक बालक को रेस्कयू किया गया है. यह बालक पिछले दस वर्षों से लापता था. मानव तस्करी के शिकार बालक को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र ने दिल्ली-हरियाण में सघन अभियान चलाकर किया है. 

    13 वर्ष की उम्र में लाया गया था बालक को दिल्ली

    मानव तस्करों ने रेस्कयू हुए बालक को 13 वर्ष की उम्र में दिल्ली लाया था. पिछले दस वर्षों से बालक का परिवार से कोई संपर्क नहीं था. लाचार पिता ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं. इस मामले में साहेबगंज जिले के बरहेट थाने में सनहा दर्ज था. कई सालों से झारखंड पुलिस द्वारा भी बालक की खोजबीन की गयी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद झारखंड भवन, नई दिल्ली को इस संदर्भ में 5 दिन पूर्व सूचना प्रदान की गई. झारखंड भवन, नई दिल्ली की नोडल ऑफिसर नचिकेता द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक टीम का गठन किया गया. बालक के पिता द्वारा एक प्लेसमेंट एजेंसी वाले का मोबाइल नंबर दिया गया था. उस मोबाइल की जानकारी निकालने पर पता चला कि वह नंबर एक ट्रैवलिंग एजेंसी वाले का है. झारखंड भवन द्वारा गुप्त मिशन चलाते हुए झारखंड भवन के कर्मचारी राहुल सिंह एवं निर्मला खलखो एवं मिशन मुक्ति फाउंडेशन के डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह द्वारा यात्री बनकर उक्त ट्रैवल एजेंसी वाले से फोन पर संपर्क स्थापित कर उसके कार्यालय जाकर उसको धर दबोचा गया. एजेंसी के मालिक ने बताया कि उसके द्वारा ही उस बच्चे को काम पर लगवाया गया था. बच्चें को जिस घर में काम पर लगवाया गया था, टीम ने उक्त मालिक के पानीपत, हरियाणा एवं नई दिल्ली वाले आवास पर स्थानीय पुलिस एवं स्थानीय एनजीओ के सहयोग से संयुक्त रूप से छापेमारी की गई वहां बच्चा नहीं मिला, लेकिन दिल्ली वाले आवास पर झारखंड का एक दूसरा 17 वर्षीय बालक मिला, जिससे घर एवं ऑफिस का काम करवाया जा रहा था. उस बच्चें को रेस्क्यू करते हुए बच्चे की काउंसलिंग की गई और संबंधित स्थानीय पुलिस को सुपर्द करते हुए आगे की कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया.

    agency Cm Delhi Hemant Soren jharkhand ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस ड्युटी मीट का डीआईजी ने किया उद्घाटन, कहा- डीएनए के लिए साक्ष्य संकल्न एवं संरक्षण जरुरी
    Next Article राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले मुख्य सचिव और डीजीपी, राज्य को लेकर हुई चर्चा 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    झारखंड

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026
    झारखंड

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026
    Latest Posts

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.