Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»विदेश मंत्री जयशंकर ने बांग्लादेश संकट में पाकिस्तान की भूमिका पर क्या कहा?
    देश

    विदेश मंत्री जयशंकर ने बांग्लादेश संकट में पाकिस्तान की भूमिका पर क्या कहा?

    Team JoharBy Team JoharAugust 6, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बांग्लादेश में मचे सियासी उथल-पुथल पर नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक की गयी. बैठक में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सवाल उठाए. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इन सवालों का जवाब दिया। इस दौरान राहुल गांधी ने बांग्लादेश में तेजी से बिगड़ते हालात में पाकिस्तान का हाथ होने को लेकर भी सवाल उठाया. साथ ही राहुल गांधी ने पूछा कि ढाका में सत्ता हस्तांतरण को लेकर हमारी तत्काल और लंबे समय की रणनीति क्या है. जवाब में विदेश मंत्री ने कहा कि अभी हालात तेजी से बदल रहे हैं. सरकार इस पर नजर बनाये हुए है। इसी के अनुसार रणनीति बनाई जा रही है. बता दें कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश छोड़कर भारत में शरण ले रखी है. इसको लेकर केंद्र सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक का आय़ोजन किया है.

    बांग्लादेश में राजनीतिक संकट पर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक अच्छा कदम है कि विदेश मंत्री सभी पार्टी नेताओं को जानकारी दे रहे हैं. हम इस कदम का स्वागत करते हैं. जहां तक राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारे नागरिकों की सुरक्षा का सवाल है, हम पूरी तरह से सरकार के साथ हैं। बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है, वह बहुत चिंताजनक है. हम सिर्फ़ यह नहीं कह सकते कि यह सिर्फ़ एक अलोकप्रिय सरकार को गिराने की घटना है, ऐसा लगता है कि यह उससे कहीं ज़्यादा गंभीर है.”

    वहीं, सर्वदलीय बैठक को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने कहा, “सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण संकेत जो हमें बांग्लादेश के लोगों को भेजना है, वह यह है कि हम उनके साथ खड़े हैं. हम लोगों के साथ हैं, हम उनके अपने राजनीतिक भाग्य और अपने प्रतिनिधि का निर्धारण करने के अधिकार के लिए खड़े हैं। यह कहने के बाद, हमें स्पष्ट रूप से बहुत अधिक सतर्क रहना होगा. कुछ परेशान करने वाली रिपोर्टें सामने आ रही हैं. उम्मीद है कि वहां माहौल शांत हो. स्थिति आने वाले एक-दो दिन में स्थिर हो सकती है. अगर ऐसा नहीं होता है, तो निश्चित रूप से हमारे देश में शरणार्थियों के आने का खतरा है.”

     

     

    कांग्रेस कार्ति चिदंबरम पाकिस्तान बांग्लादेश राजनीतिक संकट राष्ट्रीय सुरक्षा राहुल गांधी विदेश मंत्री एस जयशंकर शरणार्थी संकट शशि थरूर शेख हसीना सर्वदलीय बैठक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहिंसा के बीच अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले, इस्कॉन मंदिर को आग के हवाले किया
    Next Article अल्लापुजा-धनबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी, जानें ट्रेन का शेड्यूल 

    Related Posts

    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.