
- Advertisement -
गिरिडीह जिले में अलग-अलग घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों की हत्या हुई है। पहली घटना पचम्बा थाना क्षेत्र के पेसरबहियार की है। वहीं दूसरी घटना हीरोडीह थाना क्षेत्र के बैरिया की है। दोनों शवों को कब्जे में ले कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पहली घटना पचम्बा थाना क्षेत्र के पेसरबहियार की है। जहां मृतक का नाम प्रभु दास है। बताया जा रहा है कि प्रभु दो दिन पहले घायल अवस्था में परिजनों को घर के बाहर मिला था। आनन-फानन में प्रभु को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों ने आक्रोश में आकर सड़क जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रभु पर अज्ञात लोगों ने हमला किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पचम्बा पुलिस इंस्पेक्टर मंटू कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर सड़क खाली कराया। साथ ही घटना की उचित कारवाई का आश्वासन भी दिया है। वहीं दूसरी घटना हीरोडीह थाना क्षेत्र के बैरिया की हैष जिसमें महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि महिला मवेशियों को चारा देने जा रही थी।
उसी वक्त उस पर हमला हुआ। महिला की पहचान रविया खातून के रूप में की गई है। घटना के बाद हीरोडीह पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल में पहुंची और शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया। हीरोडीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि महिला की हत्या हुई है। पुलिस जांच में जुटी है, अभी तक हत्या के कारण का पता नहीं लग पाया है। लेकिन मृतका के पुत्र शहजाद ने अपने चाचा समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

