नई दिल्ली : शूटिंग में भारत को एक मेडल मिला है. दूसरा मेडल जीतने वाली जोड़ी में मनु भाकर और सरबजोत सिंह शामिल है. मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रांज जीत लिया है. भारत ने ब्रांज के लिए हुए मुकाबले में साउथ कोरिया की ओह ये जिन और ली वोन्हो की जोड़ी को 16-10 से हरा दिया. भारत ने कुल मिलाकर आठ राउंड जीते, जबकि कोरिया ने पांच राउंड में जीत हासिल की. मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है. वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं. साल 1900 में नॉर्मन प्रिचर्ड ने दो पदक जीते थे, लेकिन वो ब्रिटिश मूल के थे. मनु पहली भारतीय हैं और इससे पहले तक किसी भारतीय एथलीट ने एक ओलंपिक में दो पदक नहीं जीते थे. सरबजोत का ये पहला ओलंपिक मेडल है. इससे पहले मनु भाकर ने ब्रांज मेडल जीतकर इतिहास रचा था. अब दूसरा मेडल भी उनके खाते में आया है.
पेरिस ओलंपिक में भारत के खाते में आया एक और मेडल, जानें किसने जीता ब्रांज

