Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 1:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»विधानसभा का मानसून सत्र : 1 हजार से अधिक जवान सुरक्षा में रहेंगे तैनात, मोबाइल से मनोरंजन करने पर रहेगी रोक
    जोहार ब्रेकिंग

    विधानसभा का मानसून सत्र : 1 हजार से अधिक जवान सुरक्षा में रहेंगे तैनात, मोबाइल से मनोरंजन करने पर रहेगी रोक

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल 26 जुलाई से शुरू हो रहा है. 2 अग्स्त तक चलने वाले इस सत्र को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा की तैयारियां कर ली हैं. सत्र के दौरान सड़क से लेकर विधानसभा तक सुरक्षा के लिए 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. सहायक पुलिस और पारा शिक्षकों के आंदोलन को देखते हुए विधानसभा की ओर जाने वाली आधा दर्जन से अधिक सड़कों पर बैरिकेडिंग भी की गई है. वहीं बेवजह मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है. अगर कोई मोबाइल पर मनोरंजन करते हुए पाया जाता है तो उसपर कार्रवाई होगी.

    हंगामेदार होगा मानसून सत्र

    विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. विधानसभा का मानसून सत्र हंगामेदार होने की संभावना है. कई मुद्दों को लेकर विधानसभा घेराव के कार्यक्रम भी पहले से तय हैं. कई मुद्दों को लेकर विधानसभा के बाहर तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है. खासकर सहायक पुलिसकर्मियों के आंदोलन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

    रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरे परिसर के चारों ओर चार लेयर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है. 1000 जवानों के साथ 15 इंस्पेक्टर और 6 डीएसपी रैंक के अधिकारी भी सुरक्षा पर नजर रखेंगे. सुरक्षा में तैनात होने वाले सुरक्षाकर्मियों को कई निर्देश भी जारी किए गए हैं. सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. विधानसभा के आसपास कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी की गई है.

    आंदोलन अचानक शुरू हो जाते हैं, इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अपनी विशेष रणनीति बनाई है. आंदोलनकारियों को विधानसभा के पास स्थित विस्थापित भवन के पास मैदान तक ही सीमित रहने का निर्देश दिया गया है. खासकर हटिया डीएसपी के क्षेत्र के अलावा धुर्वा, नगड़ी, जगन्नाथपुर, डोरंडा और अरगोड़ा थाने को विशेष रूप से सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है.

    झारखंड पुलिस मानसून सत्र विधानसभा सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘आप’ को दिल्ली में मिला नया ठिकाना, अब ये होगा एड्रेस
    Next Article राज्य सरकार ने 61 बीडीओ का किया तबादला, देखें लिस्ट

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.