Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»प्रभात तारा मैदान में जुटे गृह मंत्री समेत कई दिग्गज नेता, किसी ने एचईसी पर नहीं की चर्चा : कैलाश
    Uncategorized

    प्रभात तारा मैदान में जुटे गृह मंत्री समेत कई दिग्गज नेता, किसी ने एचईसी पर नहीं की चर्चा : कैलाश

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: एचईसी बचाओ मजदूर जनसंघर्ष समिति व यूनियन प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक धुर्वा स्थित राजद महासचिव कैलाश यादव के आवासीय कार्यालय में हुई. कैलाश यादव ने प्रतिनिधियों को बताया कि समिति के द्वारा प्रस्तावित 8 सूत्री मांग पत्र को लेकर 23 जुलाई श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता से नेपाल हाउस में त्रिपक्षीय वार्ता होगी. जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के 10 और एचईसी बचाओ मजदूर जनसंघर्ष समिति से 10 प्रमुख लोग शामिल होंगे. श्रम मंत्री के अलावा उद्योग सचिव,एचईसी सीएमडी तथा यूनियन प्रतिनिधि रहेंगे.

    साथ ही कहा कि बेहद अफसोस की बात है कि कल 20 जुलाई को एचईसी धुर्वा प्रभात तारा जगन्नाथ मैदान में बीजेपी के कार्य समिति की बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्तर के अनेक बड़े नेताओं का जमावड़ा होता है. जिसने मुख्य रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान,महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी,रांची से सांसद व रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, पूर्व सीएम एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित राज्य के तमाम सांसद/विधायक मौजूद थे. लेकिन एक बार भी एचईसी का जिक्र नहीं किया. 24 महीनों से बकाया वेतन भुगतान पर एक शब्द भी उनके मुंह से नहीं निकला. बीजेपी के सम्मेलन से लोगों में आशा थी कि केंद्रीय मंत्रियों द्वारा एचईसी के समस्याओं पर निश्चित ही कुछ सकारात्मक टिपण्णी की जाएगी. लेकिन निराशा ही हाथ लगी.

    कैलाश ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह लगातार बोलते रहे कि केंद्र की सरकार जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कटिबद्ध है. लेकिन भाजपाई सिर्फ जुमला फेंकने का काम कर बेवकूफ बनाते है. इन्हें समझ लेना चाहिए कि आगामी दिनों में राज्य के लिए एचईसी का मामला बड़ा मुद्दा बनेगा. समिति के मीडिया प्रभारी मनोज पाठक ने कहा कि राजद नेता कैलाश यादव का प्रयास ईमानदारी से दिख रहा है. राज्य सरकार के मंत्री द्वारा इस विषय पर त्रिपक्षीय वार्ता रखवाना बड़ी उपलब्धि है. कर्मचारियों का भरोसा और मनोबल दोनों बढ़ा है. उम्मीद करते हैं 23 जुलाई को त्रिपक्षीय वार्ता में कुछ हल निकलेगा.

    एचइसी केंद्रीय नेता बैठक वार्ता श्रम मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि ने सुनी लोगों की समस्याएं, कहीं पानी की दिक्कत तो कहीं कचरे का अंबार
    Next Article डीपीएस की तमन्ना को मिला ‘द निशांत कुमार मेमोरियल अवार्ड’

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.