Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गुमला के 5 वर्षीय अंश ने मुख्यमंत्री को गुल्लक भेंट की,  जानें क्या है पूरा मामला 
    जोहार ब्रेकिंग

    गुमला के 5 वर्षीय अंश ने मुख्यमंत्री को गुल्लक भेंट की,  जानें क्या है पूरा मामला 

    Team JoharBy Team JoharJuly 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में गुमला जिला के जारी प्रखंड स्थित सिकरी पंचायत के पगुरा गांव से पहुंचे समाजसेवी शांति लकड़ा एवं उनके 5 वर्षीय पुत्र अंश लकड़ा ने मुलाकात की. मौके पर मुख्यमंत्री को अंश लकड़ा ने एक गुल्लक भेंट की. मुख्यमंत्री को श्रीमती शांति लकड़ा ने अवगत कराया कि अंश लकड़ा को जैसे ही यह सूचना मिली कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जेल गए हैं, अंश लकड़ा ने उसी दिन से अपने पॉकेट खर्च के रूप में मिले पैसों से कुछ पैसे गुल्लक में जमा करना शुरू कर दिया ताकि उन पैसों से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को जेल से रिहा कराने में मदद की जा सके.

    राज्य के सुदूर क्षेत्र के बच्चे भी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रति गहरा लगाव रखते हैं. गुमला जिला स्थित पगुरा गांव के 5 वर्षीय अंश लकड़ा के मन में मुख्यमंत्री के लिए कितना प्यार और स्नेह है, इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को जेल से रिहाई में मदद पहुंचाने हेतु इस बच्चे ने अपने पॉकेट मनी से पैसे बचाकर गुल्लक में जमा किए ताकि इन पैसों से मुख्यमंत्री को जेल से रिहा कराया जा सके.

    गर्मजोशी के साथ मिलते हैं छोटे-छोटे बच्चे

    अक्सर यह देखा जाता है कि मुख्यमंत्री जब भी क्षेत्र भ्रमण पर होते हैं या किसी भी सभा को संबोधित करते हैं तब मुख्यमंत्री को देखने तथा उनकी बातों को सुनने बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे भी उपस्थित होते हैं. यूं तो मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन भी सभी वर्ग-समुदाय के बच्चों को काफी स्नेह और प्यार हमेशा देते हैं. बच्चों के भविष्य को लेकर मुख्यमंत्री सदैव चिंतित भी रहते हैं. बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा कई योजनाओं का संचालन भी किया जा रहा है.

    अंश लकड़ा के जज्बे को मुख्यमंत्री ने सराहा

    मौके पर मुख्यमंत्री ने अंश लकड़ा के जज्बे की सराहना की. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जब अंश लकड़ा से मिले तब उसके दिल में अपने प्रति इतना प्यार और आदर देखकर कुछ पल के लिए भावुक दिखाई दिए. मौके पर अंश लकड़ा की माता श्रीमती शांति लकड़ा ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि अंश लकड़ा मुख्यमंत्री को अपना आदर्श मानते हैं. मौके पर मुख्यमंत्री ने अंश लकड़ा को अपना स्नेह एवं आशीर्वाद दिया.

    गुल्लक बच्चा भेंट सीएम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार कैबिनेट की बैठक, देखें किन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    Next Article फल मंडी के पास अपराधियों ने युवक को गोली मारी, मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    Latest Posts

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.