Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मोहर्रम कमिटी के साथ डीसी ने की बैठक, शांति से त्योहार मनाने का निर्देश
    झारखंड

    मोहर्रम कमिटी के साथ डीसी ने की बैठक, शांति से त्योहार मनाने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: मोहर्रम को ले डीसी मृत्युंजय बरनवाल की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. डीसी ने उपस्थित मोहर्रम कमेटी और प्रबुद्ध लोगों को सर्वप्रथम बधाई देते हुए कहा कि पाकुड़ में मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. कहा कि पाकुड़ की पहचान पूरे राज्य में एक शांतिप्रिय जिले के रूप में है. लेकिन पिछले दिनों कुछ अफवाह के कारण जो घटना घटी यह हमारे लिए चिंता का विषय है. आने वाले समय में दोनों समुदाय के लोगों को जिम्मेदारी लेनी होगी ताकि पर्व त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो. डीसी ने दो टूक में कहा कि मोहर्रम में ताजिया निकालने वाले कमेटी प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करेंगे तो उन पर कानूनी कार्रवाई होगी. निर्धारित रूट चार्ट से हटकर 1 इंच भी कोई जुलूस दूसरी ओर नहीं जाएगा इस पर सभी थानेदार, एस डी पी ओ नजर रखेंगे. निर्धारित समय के अंदर ही जुलूस का प्रदर्शन संपन्न कराने का काम कमेटी के लोगों का होगा. साथ ही कहा कि डीजे में कोई भी भड़काऊ गाना नहीं बजना चाहिए. कमेटी के सभी मेंबर आई कार्ड के साथ जुलूस में दिखना चाहिए और इसका अनुपालन निश्चित रूप से कराना अध्यक्ष की जवाबदेही होगी. बैठक को एसपी प्रभात कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि लोग किसी भी अफवाह में ना आए. किसी प्रकार की सूचना या जानकारी मिलती है तो सीधे पुलिस को सूचित करें. कानून को अपने हाथ में ना ले, 112 नंबर पर डायल कर सीधे सूचना दे सकते हैं. शहर में निकाले जाने वाले जुलूस पर विशेष निगरानी करने का निर्देश एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को दिया. उक्त बैठक में सिविल एसडीओ प्रवीण केरकेट्टा, एस डी पी ओ डी एन आजाद, अपर समाहर्ता, जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत सहित सभी थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी के अलावा सभी प्रखंड के मोहर्रम कमेटी एवं ताजिया कमेटी के लोग उपस्थित थे.

    कमिटी जुलूस बैठक मोहर्रम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइंवेस्टमेंट पर 10 गुणा रिटर्न देने के नाम पर ठग लिए 96.2 लाख, एक साइबर अपराधी गिरफ्तार
    Next Article भ्रष्टाचार के साक्ष्य मिटाने को 2 महीने के लिए बनी है हेमंत सरकार : बाबूलाल

    Related Posts

    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.