जामताड़ा : शनिवार को नगर भवन दुलाडीह में भारतीय जनता पार्टी का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया. अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और मुख्य रूप से निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, जामा विधायक सीता सोरेन और कार्यक्रम के संयोजक भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए. समारोह के दौरान लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बूथ अध्यक्षों एवं बूथ कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. लोकसभा चुनाव में जामताड़ा विधानसभा अंतर्गत सभी साथ मंडलों के बूथों में भाजपा के पक्ष में सर्वाधिक मत प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 7 बूथ अध्यक्षों एवं बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित कर आभार जताया गया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान महागठबंधन सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है. और 2 महीने के लिए हेमंत सोरेन की सरकार अपने भ्रष्टाचार के साक्ष्य मिटाने के लिए बनी है. संथाल परगना का डेमोग्राफी घुसपैठियों कारण बड़े ही तेजी से बदला हैं. यह सब वर्तमान सरकार के इशारे पर अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए किया जा रहा है. जानबूझकर हमारे लोगों का नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है और किसी न किसी प्रकार का अड़चन पैदा कर 18 साल पूरे कर लिए गए मतदाता का नाम नहीं जोड़ा जा रहा हैं. हम सभी को 24 जुलाई तक अभियान के तहत ऐसे लोगों का नाम वोटर लिस्ट में जुडवा लेना है जिनका कट गया है या जिनका आयु 18 साल पूर्ण हो चुका है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आसन्न विधानसभा चुनाव में कमर कसने का आह्वान किया. ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में हमसब हर एक बूथ पर बढ़त बनाकर जीत सके. कार्यक्रम के संयोजक भाजपा वरिष्ठ नेता बीरेन्द्र मंडल ने कहा आज जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत नगर भवन दुलाडीह में जामताड़ा विधानसभा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया. लोकसभा चुनाव के पहले प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के नेतृत्व में चले विजय संकल्प यात्रा के लिए उनके प्रति आभार प्रकट करता हूं. वर्तमान महागठबंधन सरकार में चारों ओर भ्रष्टाचार,धांधली, घूसखोरी और लूट हत्या का आलम हैं. इस सरकार में अगर किसी की सबसे ज्यादा दुर्गति हुई है तो वह है आदिवासी समाज के भाई-बहन. सरकार की एक भी योजना धरातल पर नहीं दिख रही सिर्फ चुनावी लोक लुभावना वादे किए जा रहे हैं. हम सब को मिलकर अभी से संगठन के लिए समर्पण भाव से कार्य करना है ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में जामताड़ा और नाला विधानसभा में कमल खिलाना हैं. प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण, पूर्व विधायक सत्यानंद झा बाटुल, माधव चंद्र महतो, निवास मंडल , जिला परिषद सदस्य सुनील हांसदा, भाजपा जिला महामंत्री प्रभास हेम्ब्रम, मनीष दुबे, दुबराज मंडल, मुकेश यादव, संजय ओझा, रणजीत राणा, पिंटू गुप्ता ,कार्तिक भंडारी, श्यामल मंडल सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
भ्रष्टाचार के साक्ष्य मिटाने को 2 महीने के लिए बनी है हेमंत सरकार : बाबूलाल

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

