Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर : आपसी सहयोग, सावधानी और सतर्कता के साथ कोरोना वारियर्स का करे सहयोग: उपायुक्त
    झारखंड

    देवघर : आपसी सहयोग, सावधानी और सतर्कता के साथ कोरोना वारियर्स का करे सहयोग: उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharApril 28, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • संक्रमित मरीज के सभी परिजनों की जाँच रिपोर्ट नेगेटिव

    देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गई देवघर जिलान्तर्गत अब तक 283 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके है। जिसमे 163 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। इसके अलावे गम्हरिया और भुरकुंडा गांव के सभी ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। साथ ही दोनों संक्रमित मरीज कहां-कहां गया है, किससे मिला है, इससे जुड़ी संपूर्ण निगरानी और ट्रेसिंग प्रशासन व स्वस्थ विभाग द्वारा लगातार की जा रही है। इसके अलावे एहतियात के तौर पर दोनों गांव में किसी के भी आने-जाने पर संपूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही इससे जुड़ने वाले सभी मार्ग को पूरी तरह से बंद करते हुए प्रत्येक मार्ग पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई है।

    • कोरोना संक्रमित मरीज के सभी परिजनों के जांच पूरी

    इसके अलावे उपायुक्त नैंसी सहाय ने जानकारी दी कि कोरोना संक्रमित मरीज के सभी परिजनों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिसमे परिवार के कुल 22 लोगों को चिन्हित किया गया था। सभी जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। जो कि हम सभी के लिए एक राहत महसूस करने वाली बात है।

    • स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से दोनों मरीज में अब तक कोरोना के कोई लक्षण नही

    कोरोना पॉजिटिव मिलने के पश्चात उक्त दोनों मरीज को बेहतर ईलाज के लिए माँ ललिता अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहाँ सभी सुरक्षात्मक उपायों को अपनाते हुए चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीज का ईलाज किया जा रहा है। वर्तमान में मरीज की स्थिति बिल्कुल स्थिर बनी हुई है। रिपोर्ट के आधार पर मरीज को आईसोलट कर उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। साथ हीं प्रयास किया जा रहा है कि वह शीघ्र स्वस्थ हो जाए।

    • कोरोना वारियर्स के चेहरे पर कभी नहीं दिखती थकान

    उपायुक्त नैंसी सहाय ने सभी कोरोना वारियर्स का आभार प्रकट करते हुए कहा कि दिन हो या रात हम सभी की स्वास्थ्य सुरक्षा में तैनात सभी कर्मी, अधिकारी, पुलिस के जवान, पुलिस पदाधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, चिकित्सक कोरोना संक्रमित मरीजों के घर या फिर किसी संदिग्ध का सैंपल लेने की कार्यवाही हो, स्क्रीनिंग, सुरक्षा या साफ-सफाई का कार्य, सभी मुस्तैदी से अपने कार्य मे व्यस्त है। अपने कर्तव्यों पर डटे इन कोरोना वारियर्स के चेहरे पर किसी तरह का कोई थकान नहीं दिखती है, जो कि हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

    • आप सभी का सहयोग आपेक्षित

    वैश्विक आपदा की इस घड़ी में उपायुक्त नैंसी सहाय ने जिलावासियों से आग्रह किया गया है कि सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए अपने घर में हीं सुरक्षित रहें। सबसे महत्वपूर्ण अफवाहों पर विराम लगाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें, ताकि अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनपर सख्त कार्यवाही की जा सके। वर्तमान समय में बिना पैनिक हुए जिला प्रशासन का सहयोग करें।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहिंदपीढ़ी में मिला 1 और कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में बढ़कर आंकड़ा हुआ 104
    Next Article कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ चले अलग-अलग छह अभियान में 15 आतंकवादी ढेर, 1 को दबोचा

    Related Posts

    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.