Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ चले अलग-अलग छह अभियान में 15 आतंकवादी ढेर, 1 को दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ चले अलग-अलग छह अभियान में 15 आतंकवादी ढेर, 1 को दबोचा

    Team JoharBy Team JoharApril 28, 2020Updated:April 28, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने कश्मीर घाटी में पिछले 10 दिनों के दौरान चलाये गए छह अलग-अलग अभियानों में आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 15 आतंकवादियों को ढेर कर दिया हैं जबकि एक को गिरफ्तार भी किया है।
    इस दौरान कश्मीर जिले के सोपोर में आतंकवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान भी शहीद हुए और दो अन्य घायल हुए हैं।

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोमवार को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड मे लोवर मुंडा के समीप सुरक्षा बल के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की और जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए।

    उन्होंने कहा कि एक आतंकवादी रविवार को दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के अस्थल इलाके में मुठभेड़ के दौरान मारा गया था। इस मुठभेड़ को लेकर पहले कहा जा रहा था कि मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं लेकिन पुलिस ने बाद में पुष्टि करते हुए बताया कि एक ही आतंकवादी मारा गया है जबकि शेष भागने में कामयाब हो गए।

    सूत्रों ने कहा, ‘25 अप्रैल को पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी और उनका एक सक्रिय कार्यकर्ता भी मारा गया था। इससे पहले 24 अप्रैल को आतंकवादियों ने एक पुलिस कांस्टेबल का भी अपहरण कर लिया था और बाद में हुयी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे और पुलिसकर्मी को सुरक्षित बचा लिया गया था।”

    उन्होंने बताया कि हिज़्बुल मुजाहिद्दीन के एक आतंकवादी शाकिर अली को कुलगाम के निहामा इलाके से 24 अप्रैल को हथियार और असला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया था। आतंकवादियों ने 23 अप्रैल को बड़गाम जिले के दूनीवाड़ी में स्थित सीआरपीएफ के शिविर पर ग्रेनेड से हमला किया था जिसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ।

    इसके अलावा 22 अप्रैल को शोपियां के मेल्हूरा इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा चलाये गए तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए थे। सूत्रों ने बताया कि 18 अप्रैल को बारामूला जिले के सोपोर में जांच चौकी पर हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गये और दो अन्य घायल हो गये थे।

    शोपियां के कीगन इलाके में 17 अप्रैल को तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। इन अलग-अलग अभियानों के दौरान अभी तक कुल 15 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : आपसी सहयोग, सावधानी और सतर्कता के साथ कोरोना वारियर्स का करे सहयोग: उपायुक्त
    Next Article बाबानगरी के लिए राहत भरी खबर, संक्रमित मरीज के सभी परिजनों की जाँच रिपोर्ट नेगेटिव : उपायुक्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026
    Latest Posts

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.