Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पूजा-अर्चना के बाद प्रभु जगन्नाथ का रथ खींचा भक्तों ने, लगाया भोग
    झारखंड

    पूजा-अर्चना के बाद प्रभु जगन्नाथ का रथ खींचा भक्तों ने, लगाया भोग

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: जिले में रथ यात्रा सदियों से चली आ रही है. परंपरा के अनुसार रविवार को यहां शाम पांच बजे रथ यात्रा निकाली गई. रथ पर सवार हो भगवान जगन्नाथ अपने भाई और बहन के साथ प्रवास पर अपने मौसी के घर चले गए. भगवान जगन्नाथ की वैदिक मंत्रोच्चारण फूल, फल, चंदन, नवैध चढ़ाकर तथा धूप दीप दिखाकर भक्तों ने पूजा-अर्चना की. पूजा के दौरान भक्तों द्वारा भगवान को पान विशेष रूप से चढ़ाया गया क्योंकि आज के दिन पान चढ़ाने का विशेष महत्व है. पूजा-अर्चना के बाद पीतल का रथ रस्सी से भक्तों ने खींचना शुरू किया. नगर भ्रमण करते हुए प्रभु का रथ मौसीबाड़ी पहुंचा. इसके बाद भगवान जगन्नाथ को विभिन्न प्रकार के भोग लगे. रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. चारों तरफ माहौल भक्तिमय हो गया.

    पश्चिम बंगाल के वीरभूम व मुर्शिदाबाद जिले के अलावा तीनपहाड़, कोटालपोखर, बरहड़वा तथा पाकुड़ जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु अहले सुबह से ही जुटने शुरू हो गए थे. सुदूर गांवों से बड़ी संख्या में आदिवासी मेले में शरीक हुए. बताते हैं मेले का आदिवासी समुदाय में भी एक अलग महत्व है. झुंड में ढोल, नगाड़े और मांदरों के साथ आदिवासी समाज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होते हैं. चूंकि पाकुड़ पश्चिम बंगाल के सीमा पर बसा है. इसलिए बंगाल के सुदूर इलाकों से भी श्रद्धालु आते हैं. बता दें कि रथ मेला राजा पृथ्वी चंद्र शाही के समय से बंगला सन् 1222 से ही लगातार चलता आ रहा है. इसी क्रम में कालिकापुर में भी रथ यात्रा निकाली गई. रथ यात्रा के दौरान दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस बल गश्ती लगा रही थी. इसके अलावा सुरक्षा को ध्यान में रखकर मेला परिसर में सुरक्षा बल तैनात थे.

    जगन्नाथ प्रभु यात्रा रथ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने दिया भाजपा से इस्तीफा, झामुमो में हो सकते हैं शामिल
    Next Article धूमधाम से निकाली गई रथ यात्रा, मौसीबाड़ी में विश्राम करेंगे प्रभु जगन्नाथ

    Related Posts

    आदिवासी

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेसा कानून से मजबूत होंगी ग्रामसभाएं, अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां निभाना भी जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : सीएम के पूर्व सलाहकार हिमांशु चौधरी के रांची स्थित घर में भीषण चोरी

    October 9, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड HC जेपीएससी परीक्षा रद्द मामला : याचिकाकर्ता के वकील बोले -परीक्षाएं रद्द करने का कोई आधार नहीं

    October 9, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026

    यौन उत्पीड़न मामले में JNU की कार्रवाई, प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम हुए बर्खास्त

    October 9, 2026

    पेसा कानून से मजबूत होंगी ग्रामसभाएं, अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां निभाना भी जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.