Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने दिया भाजपा से इस्तीफा, झामुमो में हो सकते हैं शामिल
    झारखंड

    पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने दिया भाजपा से इस्तीफा, झामुमो में हो सकते हैं शामिल

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक वे जल्द ही झामुमो में शामिल हो सकते हैं. रविवार को उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा का पत्र प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भेजा है. इसकी प्रति उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष और कर्मवीर सिंह को भी भेजी है. अपने पत्र में कुणाल ने लिखा है कि यह फैसला उन्होंने गहन चिंतन और आत्ममंथन के बाद लिया है. वे पिछले कई महीने से महसूस कर रहे थे कि पूर्वी सिंहभूम जिले की बुनियादी समस्याओं से जुड़े विषयों और संगठनात्मक विषयों को पार्टी नेतृत्व के संज्ञान में लाये जाने के बावजूद उसे गंभीरता से नहीं ली जा रही है. कुणाल ने कहा कि जिले की बुनियादी सुविधाओं और विशेष तौर पर युवाओं के मुद्दों पर वहां के चुने हुए जनप्रतिनिधि हेमशा से मौन रहे हैं. संगठन के आंतरिक अनुशासन के प्रति भी कोई गंभीरता उनमें नहीं दिखती है. ऐसे में संगठन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.

    19 मई को प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

    इससे पहले 19 मई को कुणाल षाडंगी ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया था. उन्होंने अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रवक्ता पद छोड़ा था. कहा थि कि महीनों से स्थानीय संगठन के द्वारा एक सुनियोजित साजिश के तहत और अपमानित करने के उद्देश्य से उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा है. प्रदेश नेतृत्व को इसकी जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही.

    2014 में बने थे झामुमो से विधायक

    कुणाल षाडंगी पूर्व मंत्री दिनेष षाडंगी के पुत्र हैं. उनके पिता बहरागोड़ा से भाजपा का प्रतिनिधित्व करते थे. कुणाल 2014 में जेएमएम की टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े और बहरागोड़ा सीट से जीत हासिल की. इसके बाद 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले वे भाजपा में शामिल हुए. चुना लड़ा लेकिन झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती से हार गये. कुणाल षाडंगी एक टेक्नोक्रैट यंग पॉलिटिशियन कहे जाते हैं. वे यूएस के आईवीएलपी कार्यक्रम में शिरकत करने वाले झारखंड के पहले विधायक रहे हैं. इसके अलावा गोवा, उदयपुर, वाईजैक समेत विभिन्न शहरों में आयोजित कार्यक्रमों में झारखंड विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

    इस्तीफा कर्मवीर सिंह कुणाल षाडंगी जेपी नड्डा झामुमो बाबूलाल भाजपा शामिल संगठन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचेकिंग के दौरान ट्रैफिक जवान रोक रहा था बाइक, तीन घायल
    Next Article पूजा-अर्चना के बाद प्रभु जगन्नाथ का रथ खींचा भक्तों ने, लगाया भोग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : श्रावणी मेला में हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत 4 अगस्त से, जानें देवघर-बासुकीनाथ का किराया

    August 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.