Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 10:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लॉकडाउन के कारण देसी फ्रीज की बिक्री पर असर, घर चलाना हो रहा है महंगा
    झारखंड

    लॉकडाउन के कारण देसी फ्रीज की बिक्री पर असर, घर चलाना हो रहा है महंगा

    Team JoharBy Team JoharApril 27, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    किसलय शानू

    रांची। राजधानी में कई इलाके में मार्च का महीना खत्म होते ही देसी फ्रीज की डिमांड बढ़ जाती थी। देशी फ्रीज का मतलब तो नहीं समझे होंगे आप। ”मिट्टी का घड़ा”। गरीब से लेकर अमीर तबके के लोग मिट्टी के घड़े की खरीरदारी कर लेते थे। रांची के कुम्हार इन मिट्टी के बर्तनों को पहले से बनाने में लग जाते थे और इसे बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। लेकिन अचानक हुए लॉकडाउन से इनका पूरा धंधा चौपट हो गया है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसी कारण इन मिट्टी के बर्तनों की बिक्री भी नहीं हो रही है।

    • बर्तन खरीदने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं कोई ग्राहक

    कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन से कुम्हारों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनके बनाए हुए मिट्टी के बर्तन खरीदने के लिए कोई ग्राहक ही नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे उनकी स्थिती दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। हरमू बिजली ऑफिस के सामने रहने वाले कुम्हार राज कुमार का कहना है कि जनवरी से ही वो मिट्टी के बर्तन बनाने में जुट जाते हैं और गर्मी आते ही इसकी बिक्री शुरू हो जाती थी। लेकिन इस साल कोरोना वायरस के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इस वजह से एक महीने से उनके बर्तन जस के तस पड़े हुए हैं। कोई ग्राहक इसे खरीदने के लिए नहीं आ रहा है।

    वहीं, कुम्हार टोली में रहने वाले कुम्हारों का कहना है कि इस विपरीत परिस्थिति में सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए। 1 महीने बीतने को हैं कोई भी जनप्रतिनिधि या कोई भी सरकारी कर्मी उनलोगों की पीड़ा जानने नहीं पहुंचा है। इतना ही नहीं उन्हें अपनी कर्ज की भी चिंता सता रही है। मिट्टी के सामानों को बनाने वाले कारीगर ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि वे लोग बर्तन बनाने के लिए जनवरी से ही जुड़ जाते हैं और फिर 2 महीने इन सामानों को बेचते हैं, लेकिन लॉकडाउन होने के कारण पूरा धंधा चौपट हो गया है।

    • परिवार का भरण-पोषण करने में समस्या

    लॉकडाउन की वजह से साप्ताहिक बाजारों में मटके नहीं जा रहे हैं और सड़क के किनारे भी ग्राहक खरीदने नहीं आ रहे हैं, जिससे परिवार का भरण-पोषण करने में काफी समस्या हो रही है। सभी मिट्टी के सामान जस के तस पड़े हुए हैं। मिट्टी के बर्तनों को लेकर सड़क के किनारे ग्राहकों की आस लगाए बैठे रहते हैं, ताकि कुछ बिक्री हो जाए और घर का चूल्हा जल सके।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में मिला 1 और कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ संख्या 83
    Next Article झारखंड में 90 हज़ार लोगो पर है 1 वेंटिलेटर, कैसे जीतेंगे यह जंग

    Related Posts

    जामताड़ा

    तीन साइबर अपराधियों के पास मिले 13 एटीएम कार्ड, तीनों गिरफ्तार

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025
    Latest Posts

    तीन साइबर अपराधियों के पास मिले 13 एटीएम कार्ड, तीनों गिरफ्तार

    June 20, 2025

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025

    चाईबासा के DC ने की आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, राहत पहुंचाने के निर्देश…

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.