Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Apr, 2026 ♦ 8:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पहले लाखों खर्च कर बनाया मरीजों के डाइट के लिए मॉड्यूलर किचन, अब ठेके पर दे दिया रेस्टोरेंट चलाने को, जानें क्या है मामला
    झारखंड

    पहले लाखों खर्च कर बनाया मरीजों के डाइट के लिए मॉड्यूलर किचन, अब ठेके पर दे दिया रेस्टोरेंट चलाने को, जानें क्या है मामला

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2024Updated:July 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजधानी के बीचो बीच अलबर्ट एक्का चौक पर सुपरस्पेशियलिटी सदर हॉस्पिटल का निर्माण कराया गया. जिसमें मरीजों के लिए सारी सुविधाएं दी गई. हाईटेक लाउंड्री से लेकर सेंट्रल स्टरलाइजेशन सेंटर बनाया गया. पैथोलॉजी लैब, वैक्सीन सेंटर, कलेक्शन सेंटर के मॉड्यूलर किचन भी बनाया गया. इसमें करोड़ों रुपए फूंक दिए गए. जिससे कि मरीजों को हाइजेनिक सुविधाएं मिले. लेकिन हॉस्पिटल प्रबंधन चंद पैसों के लिए मरीजों की डाइट से खिलवाड़ कर रहा है. जी हां हम बात कर रहे है सदर के मॉड्यूलर किचन की. जहां लाखों रुपए खर्च करने के बाद अब मॉड्यूलर किचन ठेकेदार को रेस्टोरेंट चलाने के लिए दे दिया गया है. वहीं मरीजों का खाना बनाने के लिए किचन को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है. जहां न तो सुविधाएं है और न ही हाइजीन का ख्याल रखा जा रहा है.

    लाउंड्री के बगल में किचन शिफ्ट

    370 करोड़ रुपए की लागत से बने इस हॉस्पिटल में मॉड्यूलर किचन बनाया गया था. जिसमें खाना बनाने के लिए मशीनें भी मंगाई गई थी. इसके अलावा सारी सुविधाएं एक ही जगह पर थी. नक्शा के अनुसार किचन को एक कोने में बनाया गया था. अब इसे आहार केंद्र के नाम से चल रहे रेस्टोरेंट के संचालक को दे दिया गया है. वहीं किचन को लाउंड्री के ठीक बगल में शिफ्ट कर दिया गया है. वहीं उस जगह पर न तो प्रापर लाइट के इंतजाम है और न ही खाना बनाने के. हाइजीन को लेकर भी कोई खास इंतजाम नहीं किए गए है. जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रबंधन को मरीजों की सेहत की कोई परवाह नहीं है. 

    क्या कहते है जिम्मेवार अधिकारी

    इस मामले में सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार का कहना है आपको गलत जानकारी दी गई है. सालों साल से बहुत ही गंदे माहौल अनहाइजीनिक जगह पर रोगियों का खाना बन रहा था. इसे वर्तमान में काफी काम करवाकर नए हाइजीनिक जगह पर लाया गया है. पुराने गंदे जगह को जब कैंटीन के लिए दिया गया है. कैंटीन ऑनर ने लगभग 12 लाख रुपए खर्च कर इसे बैठने लायक बनाया. वर्तमान में कैंटीन ऑनर को लॉस हो रहा है. लेकिन हम सबों को ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए कि कैंटीन को कुछ लाभ हो क्योंकि बारह गरीब परिवार इस पर निर्भर है. रोगियों के परिवार जनों को सबसे कम दर पर अच्छा खाना मिल पा रहा है. रोगियों को उनके बेड के पास ही खाना देने का नियम है. इसलिए इसे रेस्टोरेंट की तरह सजाना जरूरी नहीं है.

    खर्च डाइट मरीज मामला मॉड्यूलर किचन रेस्टोरेंट लाखों
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपानी पुरी खाने वाले सावधान! गोलगप्पे के पानी के सैंपल में मिले कैंसर वाले केमिकल
    Next Article रांची-नई दिल्ली-रांची साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार, देखें कबतक चलेगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अपराध नियंत्रण के लिए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने तय किया रोडमैप, दिए सख्त निर्देश

    April 25, 2026
    चाईबासा

    चोरी का ई-रिक्शा बेचने निकले दो युवक गिरफ्तार, टोटो और चार बैटरियां बरामद

    April 25, 2026
    जमशेदपुर

    हक का राशन नहीं मिला तो भड़के ग्रामीण, डीलर पर कार्रवाई की मांग

    April 25, 2026
    Latest Posts

    अपराध नियंत्रण के लिए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने तय किया रोडमैप, दिए सख्त निर्देश

    April 25, 2026

    चोरी का ई-रिक्शा बेचने निकले दो युवक गिरफ्तार, टोटो और चार बैटरियां बरामद

    April 25, 2026

    हक का राशन नहीं मिला तो भड़के ग्रामीण, डीलर पर कार्रवाई की मांग

    April 25, 2026

    40 हजार की सुपारी देकर कराई गई महिला की ह’त्या, बोरे में बंद मिला था श’व; 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026

    यूपी के एंटी रोमियो स्क्वाड की तर्ज पर बिहार में ‘पुलिस दीदी’, 66 करोड़ का सुरक्षा कवच

    April 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.