Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»देश में नया कानून आज से लागू, रांची पहला व गिरीडीह दूसरा स्थान एफआईआर दर्ज करने में
    झारखंड

    देश में नया कानून आज से लागू, रांची पहला व गिरीडीह दूसरा स्थान एफआईआर दर्ज करने में

    Team JoharBy Team JoharJuly 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: देश में आज से तीन नए कानून लागू हो गए है. यह तीनों नए कानून आपराधिक मामलों को लेकर है. इस कानून के तहत झारखंड में भी एफआईआर दर्ज हो चुका है. जिसमें रांची जिला पहले स्थान पर रहा है. जबकि गिरीडीह जिला दूसरे स्थान पर. रांची के कोतवाली थाना में पहला एफआईआर हुआ है. जबकि, गिरीडीह जिला के निमियाघाट थाना में दूसरा.

    पहला एफआईआर चोरी के मामले में दर्ज हुआ है कोतवाली थाना में

    कोतवाली थाना में चोरी से जुड़ी पहली प्राथमिकी दर्ज हुई है. आईपीसी की जगह बीएनएस यानी भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 के तहत मामला दर्ज हुआ है. दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के अपर बाजार स्थित एक दवा दुकान में चोरी की घटना के बाद पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया है. पूर्व में चोरी की घटना पर आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज होता था लेकिन अब बीएनएस की धारा 303(2), 305(a) के तहत मामला दर्ज हुआ है.

    दूसरा एफआईआर सड़क दुर्घटना मामले में निमियाघाट थाना में हुई दर्ज

    गिरीडीह जिला के निमियाघाट थाना में दूसरा एफआईआर दर्ज हुआ है. यह एफआईआर सड़क दुर्घटना से संबंधित है. अज्ञात ट्रक के खिलाफ किशोरी महतो ने भारतीय न्याय संहिता ( बी.एन.एस ) 2023 धारा 281, 106 के तहत दर्ज करवाया है.

    एफआईआर कानून गिरीडीह दूसरा दर्ज देश नया रांची लागू स्थान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअधिकारी और कर्मचारी अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग करें- जीएम
    Next Article पुलिस की कार्रवाई: जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    24 जून 1974 : जब 42 रन पर ऑल आउट हो गई थी टीम इंडिया

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026

    24 जून 1974 : जब 42 रन पर ऑल आउट हो गई थी टीम इंडिया

    June 24, 2026

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.