Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»शेखपुरा के एक्सिस बैंक में दिनदहाड़े लूट, अपराधी उड़ा ले गए 50 लाख
    क्राइम

    शेखपुरा के एक्सिस बैंक में दिनदहाड़े लूट, अपराधी उड़ा ले गए 50 लाख

    Team JoharBy Team JoharJuly 1, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: शेखपुरा में दिनदहाड़े लुटेरों ने एक्सिस बैंक में घुसकर 50 लाख रुपए लूट लिए हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस के वरिय अधिकारी पहुंचे और अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. बता दें कि 1जुलाई सोमवार की सुबह बरबीधा के श्रीकृष्ण चौक के पास स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में लुटेरों ने बैंक खुलते ही अपराधी कर्मियों को पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया और जमकर लूटपाट मचाई. इस दौरान बैंक आए ग्राहकों के साथ भी लूटपाट की गई है. लूट को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. बदमाश कितने रुपए लूटकर ले गए हैं इसका आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है, हालांकि 50 लाख रुपए से अधिक की लूट की बात कही जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. जानकारी के मुताबिक करीब 12 अपराधी बैंक में ग्राहक बनकर पहुंचे थे. सभी बाहर बैंक खुलने का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही बैंक खुला सभी अपराधी पिस्टल के बल पर अंदर घुस गए और बैंककर्मी को बंधक बनाकर एक जगह कैद कर दिया और रुपए लूट ली. इस दौरान एक महिला ग्राहक को भी बंदूक के बल पर कमरे में बंद करने का प्रयास किया. वहीं शाखा प्रबंधक ने बताया कि वे बैंक में बैठे हुए थे. इसी दौरान एक अपराधी आया और मेरे सीने पर बंदूक तान दिया. प्रबंधक ने बताया कि उनके साथ मारपीट भी की इसके बाद अन्य अपराधी बैंककर्मी को भी बंधक बना लिया. कैश काउंटर में घुसने के बाद कैशियर के साथ मारपीट की और रुपए लूट लिए. इसके बाद लॉकर का चाबी लेकर अंदर से रुपए निकाल कर फरार हो गया. बैंक लूट की सूचना पर एसपी पहुंचे और घटना की पुष्टि की. शेखपुरा एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि अपराधी बैंक के स्टाफ को बंधक बनाकर लगभग 28 से 29 हजार रुपए लूट लिए हैं. हमलोग सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं. जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा. 

    अपराधी बैंक लूट शेखपुरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने डेमो क्लास का किया आयोजन
    Next Article बोकारो डकैती कांड में शामिल छह अपराधी गिरफ्तार, कई सामान बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026
    क्राइम

    खूंटी पुलिस ने जनता से किये वादों को पूरा किया 36 घंटे में, 4 टीम के अलग-अलग एक्शन प्लान से पकड़े गए तीन नाबालिग

    October 23, 2026
    क्राइम

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026
    झारखंड

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    Latest Posts

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने जनता से किये वादों को पूरा किया 36 घंटे में, 4 टीम के अलग-अलग एक्शन प्लान से पकड़े गए तीन नाबालिग

    October 23, 2026

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.