Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बहन का लड़कों से बात करना भाई को नहीं था पसंद, चाकू से कर दी हत्या
    क्राइम

    बहन का लड़कों से बात करना भाई को नहीं था पसंद, चाकू से कर दी हत्या

    Team JoharBy Team JoharJune 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना:  पुलिस ने पूर्वी चंपारण में एक लड़की की हत्या मामले में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का दावा है कि एक भाई अपनी बहन के लड़कों से बात करने से इतना परेशान था कि उसने उसकी हत्या कर दी. बता दें कि जिले के घोड़ासहन के सिंगरहिया गांव में 6 जून को एक लड़की का शव कमरे में मिला था. जिसमें पुलिस ने लड़की के भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था.

    जिसके बाद हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए थे. पुलिस ने बताया कि यह हॉरर किलिंग का मामला है. पुलिस के मुताबिक भाई ने अपनी बहन की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह लड़कों से बात करती थी. भाई को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी. बता दें कि इसमें मृतका के सगे भाई समेत कुछ रिश्तेदार भी शामिल हैं. वहीं हत्या के आरोप में लड़की के भाई और उसी गांव के उसके चचेरे भाई को भी गिरफ्तार किया गया है.

    पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटा गई है. इस मामले में सिखरना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि हत्या की जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतका के भाई और एक रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पहले तो उन्होंने जानकारी से इनकार किया, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की तो यो सारी बातें सामने आई. भाई ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. उसने बताया कि बहन कई लड़कों से बात करती थी, जो घरवालों को पसंद नहीं था. घरवालों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी. इसलिए चाकू से उसकी हत्या कर दी.

     

    चाकू पसंद बहन बात भाई लड़का हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में महागठबंधन की सरकार ही बनेगी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 30 June 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ध्रुव राठी को घर से उठाकर ले गई पुलिस, CJP के दावे से मचा हड़कंप

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यौन उत्पीड़न मामले में JNU की कार्रवाई, प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम हुए बर्खास्त

    October 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : सीएम के पूर्व सलाहकार हिमांशु चौधरी के रांची स्थित घर में भीषण चोरी

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: छात्रों पर दर्ज FIR की जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज; कोर्ट ने कहा, हम नहीं चाहते छात्र कोर्ट के चक्कर लगाएं

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    Latest Posts

    ध्रुव राठी को घर से उठाकर ले गई पुलिस, CJP के दावे से मचा हड़कंप

    October 10, 2026

    झारखंड के कोरवा से पहाड़िया तक, सात आदिम जनजातियों की बस्तियों में पहुंची जोहार लाइव की टीम; अब जनप्रतिनिधियों से पूछे सवाल, जानिये किसने क्या कहा

    October 10, 2026

    नौ दिनों तक मां की आराधना कैसे करें, पूजा में किन बातों का ध्यान रखें, बता रहे हैं कामाख्या मंदिर के चर्चित उपाशक शैलेश उपाध्याय

    October 10, 2026

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.