Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Aug, 2025 ♦ 2:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, चीन को वापस की जाएंगी खराब एंटीबॉडी टेस्ट किट
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, चीन को वापस की जाएंगी खराब एंटीबॉडी टेस्ट किट

    Team JoharBy Team JoharApril 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। भारत आईं खराब एंटीबॉडी टेस्ट किट को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि उन्हें उनके संबंधित देशों को वापस किया जाएगा। जिसमें चीन भी शामिल है। इन किट को कोरोना संक्रमण की जांच करने के लिए मंगाया गया था लेकिन यह भारतीय मानदंडों पर खरी नहीं उतरी हैं। जिसके वजह से इन्हें लौटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इनके लिए अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। इन किट के नतीजों को लेकर कई राज्यों से शिकायतें आ रही थीं। 

    स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात की। जिसमें उन्होंने कहा कि सभी दोषपूर्ण एंटीबॉडी परीक्षण किट को लौटा दिया जाएगा। बेशक उन्हें किसी भी देश से क्यों न खरीदा गया हो, जिसमें चीन भी शामिल है। हमने अभी तक एक भी रुपये का भुगतान नहीं किया है।

    राज्य स्वास्थ्य मंत्रियों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘जब भी जरुरत होगी हम आपकी मदद के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भेज देंगे। उन्हें निगरानी करने के लिए नहीं भेजा जाएगा। वे आपका हाथ थामने और सहयोग के लिए हैं। ताकि हमें आगे आपकी मदद के लिए फीडबैक मिल सके।’

    देश में जिन चीनी कंपनियों की जांच किट पर सवाल उठे हैं, उन पर यूरोप पहले ही प्रतिबंध लगा चुका है। परिणाम भरोसेमंद न मिलने पर यूरोपीय देशों ने 20 लाख किट चीन को वापस भेज दी थीं। आरोप है, चीन ने महीने भर बाद करोड़ों की यही किट भारत को भेज दीं। शुरुआती जांच में संतोषजनक नतीजे आने पर किट्स राज्यों को भजीं, लेकिन राज्यों के सवाल खड़े करने पर इस्तेमाल रोक दिया गया है।

    चीन की वांडोफ बायोटे व लिवजोन डायग्नोस्टिक ने अब तक करीब 40 करोड़ की 8.5 लाख किट भारत को भेजी हैं। वांडोफ बायोटेक की 60 फीसदी से ज्यादा किट्स आई हैं। इसी कंपनी ने 20 लाख किट्स ब्रिटेन सरकार को मार्च में दी थीं। वहां शुरुआती जांच में ही गड़बड़ी पकड़ने के बाद रोक लगा दी थी।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक बच्चा समेत दो की मौत
    Next Article बिहार : छह नए मरीज मिलने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 182

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से अचानक बाढ़, 10 लोगों के हताहत होने की आशंका

    August 14, 2025
    देश

    अब कुछ ही घंटों में हो जायेगा चेक क्लीयरेंस, RBI लागू करने जा रहा नई व्यवस्था

    August 14, 2025
    देश

    सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों पर सुनवाई पूरी, सरकार को 8 हफ्ते में जवाब देने का आदेश

    August 14, 2025
    Latest Posts

    घर के बाहर खेल रही बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, गंभीर रूप से घायल…

    August 14, 2025

    जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से अचानक बाढ़, 10 लोगों के हताहत होने की आशंका

    August 14, 2025

    अब कुछ ही घंटों में हो जायेगा चेक क्लीयरेंस, RBI लागू करने जा रहा नई व्यवस्था

    August 14, 2025

    टूटे पैर से बल्लेबाजी कर दिल जीतने वाले ऋषभ पंत 6 हफ्तों के लिए मैदान से बाहर, प्लास्टर से जताई नफरत

    August 14, 2025

    सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों पर सुनवाई पूरी, सरकार को 8 हफ्ते में जवाब देने का आदेश

    August 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.