Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»अदाणी ग्रुप के कर्मचारियों ने किया 300 यूनिट रक्तदान 
    झारखंड

    अदाणी ग्रुप के कर्मचारियों ने किया 300 यूनिट रक्तदान 

    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2024Updated:June 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चेयरमैन गौतम अदाणी के 62वें जन्मदिन पर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

    251 छायादार वृक्ष लगाकर स्कूली बच्चों ने मनाया गौतम अदाणी का जन्मदिन

    रांची: हर साल की भांति इस साल भी अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के जन्मदिन में अदाणी फाउण्डेशन के तहत कर्मचारियों और समूह से जुड़े कर्मचारियों और लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान में हिस्सा लिया। इस शिविर में अदाणी पावर के कर्मचारियों और अन्य स्टाफ ने मिलकर 300 से अधिक यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्धाटन पावर प्लांट के स्टेशन हेड रमेश झा, ऑपरेशन हेड प्रसून चक्रवर्ती और पावर प्लांट के डॉक्टर धर्मेन्द्र चौधरी की मौजबदगी में गोड्डा सदर अदर अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर तारा शंकर झा के हाथों फीता काट कर किया गया. रक्तदाताओं को अदाणी फाउंडेशन की तरफ से प्रमाण पत्र व कैप देकर आभार व्यक्त किया गया। रक्तदान शिविर के आयोजन में सदर अस्पताल व गोड्डा हॉस्पीटल, गोड्डा की टेक्निकल टीम का सहयोग सराहनीय रहा।

    रक्तदान शिविर के अलावा कई कार्यक्रमों की शृंखलाबद्ध आयोजन किया गया। जिसमें प्लांट परिसर के अंदर पावर प्लांट के कर्मचारियों ने 200 से अधिक फलदार वृक्षों का पौधारोपण का साथ ही आस-पास के गांवों के 300 से अधिक बच्चों ने वृक्षारोपण अभियान में भाग लेकर गौतम अदाणी का 62वां जन्मदिन मनाया। पावर प्लांट के निकट स्थित बक्सरा हाई स्कूल परिसर बच्चो ने 251 छायादार वृक्ष का पौधारोपण किया गया। विद्यालय परिसर में पावर प्लांट के स्टेशन हेड रमेश झा, ऑपरेशन हेड प्रसून चक्रवर्ती भी मौजूद थे और उन्होंने भी विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया. इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों व अदाणी फाउंडेशन के अधिकारियों ने बच्चों को न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया बल्कि बच्चों को अपने लगाए पेड़ों की देखभाल करने की शपथ भी दिलायी. अदाणी फाउंडेशन और अदाणी पावर के संयुक्त प्रयास से आयोजित रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण अभियान ने न केवल गौतम अडानी का जन्मदिन को यादगार बनाया, बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया.

     

    अदानी जन्मदिन रक्तदान शिविर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअपराधियों ने पिस्टल दिखाकर जेवर व्यवसायी से लिए सोने की अंगुठियां, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
    Next Article लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सात उग्रवादी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026
    आदिवासी

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    Latest Posts

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.