Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 3:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में बनेंगे 12 नए फ्लाईओवर : दुमका में एक, सरायकेला में 2 और रांची में 9 बनेंगे
    झारखंड

    झारखंड में बनेंगे 12 नए फ्लाईओवर : दुमका में एक, सरायकेला में 2 और रांची में 9 बनेंगे

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची के करमटोली से बूटी मोड और बिरसा चौक से डीपीएस स्कूल तक बनेगा फ्लाईओवर, डीपीआर तैयार

    सीएम चंपई सोरेन ने फ्लाईओवर निर्माण और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर की बैठक

    सितंबर तक सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करें : मुख्यमंत्री

    रांची : मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रांची के सिरमटोली से मेकॉन तक बन रहे फ्लाईओवर को सितंबर 2024 तक हर हाल में कंप्लीट करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि सिरमटोली फ्लाईओवर रांची शहर की ट्रैफिक समस्या को नियंत्रित करने का एक बेहतर विकल्प है. इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य में किसी प्रकार से देर नहीं होना चाहिए. कहा कि हमारी सरकार चाहती है कि रांची शहर वासियों को जल्द से जल्द ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलायी जाए. सीएम झारखंड मंत्रालय में फ्लाईओवर और रांची समेत अन्य शहरों के ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे. बैठक में विभागीय अधिकारियों ने सीएम को बताया कि पूरे राज्य में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 12 फ्लाईओवर का निर्माण किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. सरायकेला में 2 और दुमका में एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा, वहीं बाकी सभी फ्लाईओवर रांची में बनाए जाने का प्रस्ताव है.

    केबुल स्टे पुल निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा

    बैठक में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सिरमटोली से मेकॉन तक बनने वाले फ्लाईओवर के कार्य प्रगति की जानकारी रखी. बताया कि फ्लाईओवर के बीच दो जगहों पर पर केबुल स्टे पुल बनना है, इसके लिए रेलवे से सहयोग मांगा गया है. केबुल स्टे पुल बनने वाले दो स्थानों को छोड़कर लगभग सभी कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं. केबुल स्टे पुल निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके इसके लिए रांची रेल मंडल के डीआरएम ने सहयोग देने की बात कही है. रेलवे विभाग से निर्देश प्राप्त होते ही अतिरिक्त मानवबल लगाकर केबुल स्टे पुल निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा.

    संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य को आगे बढ़ाएं

    सचिव ने यह भी बताया कि डोरंडा के मुख्य डाकघर की लगभग 4 डिसमिल जमीन की जरूरत फ्लाईओवर निर्माण में होगी, इसके लिए पोस्टमास्टर जनरल से बात हुई है, उन्होंने विभाग को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया है. डाक विभाग द्वारा चार डिसमिल जमीन देने के बदले  राज्य सरकार उन्हें दूसरी जगह पर जमीन करायेगी. मुख्यमंत्री ने पोस्ट मास्टर जनरल एवं राज्य सरकार के अधिकारियों से कहा कि दोनों विभाग आपसी समन्वय बनाकर इस समस्या का जल्द समाधान कर लें.

    5 शहरों में बाइपास सड़क का डीपीआर तैयार हो रहा

    प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जानकारी दी कि राज्य के दुमका, डाल्टनगंज, चाईबासा, गिरिडीह एवं जमशेदपुर में पथ निर्माण विभाग द्वारा बाईपास सड़क निर्माण का डीपीआर तैयार किया जा रहा है. वहीं रांची के करमटोली से रिम्स होते हुए बूटी मोड़ तक तथा हिनू से बिरसा चौक होते हुए डीपीएस स्कूल तक फ्लाईओवर निर्माण किए जाने का डीपीआर बनाया गया है. विभाग द्वारा इस योजना का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

     

    City News Current News Daily News jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकल्पना सोरेन से RJD प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, गांडेय उपचुनाव में मिली जीत पर दी बधाई
    Next Article सिंहभूम सांसद जोबा मांझी ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025
    ट्रेंडिंग

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025
    झारखंड

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.