Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 1:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बोकारो में 1 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 42
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो में 1 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 42

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। यह मरीज बोकारो का रहने वाला है। बोकारो में फिर से पॉजिटिव मरीज की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है। इससे पूर्व में भी बोकारो जिला में कई मरीज की पुष्टि हो चुकी है।

    हिंदपीढ़ी इलाका बना जिला प्रशासन के लिए रेड जोन
    हिंदपीढ़ी इलाका पूर्व से ही जिला प्रशासन के लिए रेड जोन में है। मेडिकल की टीम अब पॉजिटिव मरीज को लेने के लिए हिंदपीढ़ी सुरक्षा कर्मियों के साथ जायेगी। मालूम हो कि 31 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी से पहला मामला सामने आया था। जहां 22 साल की मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी। महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी। पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच कराई गई थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी थी। संक्रमित महिला को रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा है। हांलाकि अभी तक राज्य में कोरोना से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। एक रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के मरीज की और दूसरी मौत बोकारो जिले के गो­मिया प्रखंड के साड़म में बुजुर्ग मरीज की मौत हो चुकी है।वहीं 13 अप्रैल की रात हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में एक 85 वर्षीय कोरोना संदिग्­ध महिला की मौत हो गई. वहीं इससे पहले राजधानी के सबसे बड़े अस्­पताल रिम्­स में भी दो कोरोना संदिग्­धों की मौत हो चुकी है।

    कब कहां मिले थे मरीज

    31 मार्च : रांची के हिंदपीढ़ी मस्जिद से पकड़ी गई मलेशिया मूल की तब्लीगी महिला कोरोना संक्रमित।

    02 अप्रैल : हजारीबाग के वष्णिुगढ़ के एक व्यक्ति में संक्रमण मिला था। वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लौटा था।

    05 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के तेलो गांव की महिला निकली कोरोना मरीज।

    06 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी में एक और महिला मिली कोरोना पॉजिटिव

    08 अप्रैल : रांची के पांच और बोकारो के चार लोग मिले कोरोना से संक्रमित

    09 अप्रैल :- बोकारो के एक शख्स की जांच में मामला पॉजिटिव निकला।

    11 अप्रैल :- रांची, कोडरमा व हजारीबाग की जांच में मिला पॉजिटिव।

    14 अप्रैल :- रांची में 2, जबकि सिमड़ेगा में 1 मामला पॉजिटिव आया था। सिमड़ेगा में पहला मामला आया था।

    15 अप्रैल :- रांची के हिंदपीढ़ी में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था।

    17 अप्रैल :- हिंदपीढ़ी में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी। जिसमें दंपती भी शामिल है।

    #Online news Jhakrhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुम्बई में 53 पत्रकारों के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप, पत्रकार संगठन TVJA ने कराया था 167 मीडिया कर्मियों का टेस्ट
    Next Article मलेशियाई महिला समेत चार संक्रमित मरीज की रिपोर्ट आयी नेगेटिव, स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर शेयर की जानकारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CBI के शिकंजे में सैकड़ों करोड़ के फ्रॉड का मास्टरमाइंड कमलेश पारेख, UAE से लाया गया भारत

    May 2, 2026
    चाईबासा

    झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक मिले

    May 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंद खदान में डूबी किशोरी का पांचवें दिन मिला शव, चिरकुंडा में पसरा मातम

    May 2, 2026
    Latest Posts

    CBI के शिकंजे में सैकड़ों करोड़ के फ्रॉड का मास्टरमाइंड कमलेश पारेख, UAE से लाया गया भारत

    May 2, 2026

    झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक मिले

    May 2, 2026

    बंद खदान में डूबी किशोरी का पांचवें दिन मिला शव, चिरकुंडा में पसरा मातम

    May 2, 2026

    गढ़वा में ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, छत काटकर घुसे चोर

    May 2, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: डेपुटेशन पर तैनात कर्मियों और प्रोफेसरों को भी मिलेगा अकादमिक भत्ता

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.