Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 3:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में अभी एक हफ्ते और सताएगी गर्मी, सिलीगुड़ी-सिक्किम में ठहर गया है मॉनसून
    झारखंड

    झारखंड में अभी एक हफ्ते और सताएगी गर्मी, सिलीगुड़ी-सिक्किम में ठहर गया है मॉनसून

    Team JoharBy Team JoharJune 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Thermometer Sun 40 Degres. Hot summer day. High Summer temperatures
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से छुटकारा पाने के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा. मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून झारखंड में तय समय से देर दस्तक देगा. लोगों को मानसूनी वर्षा के लिए अभी कम से कम एक सप्ताह का इंतजार करना पड़ सकता है. दरअसल फेवरेबल कंडीशन नहीं मिलने के कारण मानूसन पिछले कई दिनों से सिलीगुड़ी-सिक्किम के पास आकर ठहर गया है. मानसूनी सिस्टम को बंगाल की खाड़ी की ओर से कुछ दबाव अगले चार-पांच दिनों में मिलेगा और फिर पूरा सिस्टम आगे बढ़ते हुए झारखंड के उत्तर पूर्वी जिले साहिबगंज, पाकुड की ओर से राज्य में प्रवेश कर जाएगा.

    17-18 जून तक मॉनसून के झारखंड पहुंचने की संभावना

    सम केंद्र, रांची ने 14 जून तक राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा सहित कई जिलों में सीवियर हीट वेव चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगर कंडीशन अनुकूल हुआ तो 17-18 जून तक मानसून के रांची पहुंच जाने की उम्मीद है. पहले जिस तरह से समय से पहले दक्षिणी पूर्वी मानसून केरल पहुंच गया था और तेजी आई आगे बढ़ रहा था उससे यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि मॉनसून तय समय से कुछ पहले ही झारखंड में दस्तक दे देगा, लेकिन अब संभावना यह है कि दो-चार दिन देर से ही मानसून राज्य में आएगा.

    14 जून तक हीट वेव का अलर्ट

    मौसम विभाग ने 10 से 14 जून तक राज्य के गढ़वा, पलामू, चतरा, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा और दुमका जिले में सीवियर हीट वेव चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम केंद्र के अनुसार स्थानीय सिस्टम की वजह से इन जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा और वज्रपात की भी संभावना है.

    झारखंड भीषण गर्मी मॉनसून राहत सिक्किम सिलीगुड़ी हीट वेव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीसी ने दी सड़क हादसे में मृत 3 लोगों के आश्रितों को मुआवजा राशि देने की स्वीकृति
    Next Article NEET UG 2024 : सुप्रीम कोर्ट ने NTA को जारी किया नोटिस, काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार

    Related Posts

    जमशेदपुर

    होटल में हथियार के साथ हंगामा करने पहुंचे 6 युवक गिरफ्तार, पिस्तौल हुआ बरामद…

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक समेत कई घायल, मची अफरा-तफरी…

    June 17, 2025
    झारखंड

    राज्यपाल से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 16th Finance Commission की कॉपी सौंपी

    June 17, 2025
    Latest Posts

    होटल में हथियार के साथ हंगामा करने पहुंचे 6 युवक गिरफ्तार, पिस्तौल हुआ बरामद…

    June 17, 2025

    कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक समेत कई घायल, मची अफरा-तफरी…

    June 17, 2025

    बीजेपी विधायक की पत्नी ऐश्वर्या राज ने जीता मिसेज बिहार 2025

    June 17, 2025

    राज्यपाल से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 16th Finance Commission की कॉपी सौंपी

    June 17, 2025

    पति का फर्जी दोस्त बनकर महिला से उड़ाए लाखों रुपए, गिरिडीह से हुआ गिरफ्तार

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.