Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पेड़ हमारे लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, इनका संरक्षण करें : उपायुक्त
    झारखंड

    पेड़ हमारे लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, इनका संरक्षण करें : उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharJune 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : बुधवार को वन प्रमंडल कार्यालय, जामताड़ा के साैजन्य से साइकिल जागरूकता रैली एवं पर्वत विहार पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वन प्रमंडल कार्यालय से साइकिल रैली को रवाना किया गया, जो मत्स्य कार्यालय, पाकडीह, सुभाष चौक, टावर चौक, इंदिरा चौक, जामताड़ा कॉलेज, अंबेडकर चौक, जामताड़ा बाजार, दुमका रोड, रानी सती मंदिर होते हुए पर्वत विहार में संपन्न हुआ. पर्वत विहार पार्क में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी बनकर अजिंक्य देवीदास ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि पर्यावरण दिवस हमें पेड़ पौधों और प्रकृति के साथ मिलकर चलने का संदेश देता है. प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाकर उन्हें पेड़ बनाने का संकल्प लेना चाहिए. यह पेड़ हमारे लिए ऑक्सीजन सिलेंडर का काम करते हैं. पेयजल के स्रोत को भी हमें सुरक्षित रखना है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है. पेड़ पौधों के अधिक कटाई, बड़े बड़े उद्योग धंधे, जनसंख्या वृद्धि, अत्यधिक शहरीकरण, भूमिगत संसाधनों का दोहन जैसे कई कारक हैं, जिनसे हमारा पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है. उन्होंने एकजुटता एवं जागरूकता के साथ पर्यावरण को सुरक्षित बनाने हेतु अपील कर अधिक से अधिक पेड़ पौधों लगाने का अपील किया. वन प्रमंडल पदाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण पर लगातार बढ़ रहे खतरे को देखते हुए हम सभी को सचेत रहने की जरूरत है. हमें वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए साफ-सफाई के साथ-साथ पौधरोपण करने की भी जरूरत है. हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके पर्यावरण को शुद्ध बनाने व स्वच्छता की दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभाएं. उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का अपील किया. इसके स्थान पर जूट से बने या अन्य इको फ्रैंडली सामग्री से बने थैले का प्रयोग हेतु कहा. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज वनस्पति उद्यान में उपायुक्त ने पौधारोपण किया. इस दौरान पौध प्रहरी मनोहर राय ने उपायुक्त का स्वागत किया और उनके हाथों से पौधरोपण कराया. कार्यक्रम के दौरान ही उपायुक्त ने जेबीसी के शिक्षक उमेश चन्द्र मिश्र रचित पुस्तक संस्कृत मलयज का विमोचन किया. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जेबीसी प्लस टू सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को लोगों को पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया.

    ऑक्सीजन पेड़ सिलेंडर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिकारीपाड़ा में झामुमो ने विजय जुलूस निकालकर मनाया नलिन की जीत का जश्न
    Next Article दोगुनी ऊर्जा के साथ रांची की जनता के लिए काम करूंगा : संजय सेठ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.