Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची : सात व्यक्तियों के लोहरदगा जाने के मामले में पुलिस मुख्‍यालय की बड़ी कार्रवाई, 10 पुलिस अधिकारी नपे
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : सात व्यक्तियों के लोहरदगा जाने के मामले में पुलिस मुख्‍यालय की बड़ी कार्रवाई, 10 पुलिस अधिकारी नपे

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। रांची के हिन्दपीढ़ी से लाॅकडाउन का उल्लंघन कर सात व्यक्तियों के लोहरदगा जाने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। मामले के जांच के क्रम में पाया गया कि मांडर थाना के सामने चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त सुनील कुमार माडी ना तो वाहन का जांच किए और ना ही उक्त वाहन पर सफर कर रहे लोगों के द्वारा पास के नियमों का उल्लंघन करने के बारे में पूछताछ किया। इस आरोप में इन्हें निलंबित कर विभागीय कार्यवाही के अधीन किया गया है। नरकोपी थाना क्षेत्र के खुखरा ग्राम चेक पोस्ट पर पर प्रतिनियुक्त जुगनू महथा, बेड़ो थाना, चान्हो थाना के झिवरी मोड़ चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त रूपा बाखला , चान्हो थाना और किशोरगंज चौक पर प्रतिनियुक्त अभय कुमार द्वारा वाहन को नहीं रोकने पूछताछ नहीं करने के आरोप में विभागीय जांच प्रारंभ किया गया है। जिस मार्ग से यह वाहन गुजरा है। उस क्षेत्र के थाना प्रभारी नरकोपी थाना प्रभारी, मांडर थाना प्रभारी चान्हो थाना प्रभारी, सुखदेव नगर थाना प्रभारी से विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध स्पष्टीकरण की भी मांग की गई है। उल्लेखनीय है कि लोहरदगा जिले से मोहम्मद आजाद ने अपने पिता सलीम अहमद को कैंसर रोग का इलाज के लिए अपोलो अस्पताल रांची जाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी लोहरदगा से 15 से 16 अप्रैल तक का पास बनवाया था ।पास का दुरुपयोग करते हुए रांची से 7 लोगों को लेकर लोहरदगा चले गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के सीनियर एसपी अनीश गुप्ता ने यह कदम उठाया है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में कोरोना संक्रमित मिला दूसरा मरीज, राज्य में कुल संख्या अब 35
    Next Article जैकलीन फर्नांडीज व्यायाम के जरिए बताया वक्त की अहमियत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.