Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 11:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत में कोरोना के 29 फीसदी मामले तब्लीगी जमात से जुड़े हुए : स्वास्थ्य मंत्रालय
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में कोरोना के 29 फीसदी मामले तब्लीगी जमात से जुड़े हुए : स्वास्थ्य मंत्रालय

    Team JoharBy Team JoharApril 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। सरकार ने इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ा दिया है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया है कि देश में कोरोना के 29 फीसदी मामले तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं। वहीं, दिल्ली में कोरोना के 63 फीसदी मामले तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं।
    स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में जमात से जुड़े ज्यादातर मामले सामने आए हैं। देश के 23 राज्यों में मरकज से जुड़े लोग कोरोना संक्रमित हैं।
    गौरतलब है कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात का मार्च के मध्य में एक बड़ा धार्मिक आयोजन हुआ था। ये इलाका बाद में कोरोना वायरस का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना। निजामुद्दीन मरकज में आयोजित कार्यक्रम में कम से कम 9000 जमाती शामिल हुए थे, जो बाद में देश के विभिन्न हिस्सों में प्रचार के लिए निकल गए और महामारी फैलती चली गई। इनमें सैकड़ों की संख्या में विदेशी भी शामिल थे।  
    मरकज में पुलिस कार्रवाई के दौरान ही करीब 2300 जमातियों को निकालकर क्वारंटीन किया गया था। पूरे देश में मरकज में शामिल रहे जमातियों की पहचान करने का अभियान चलाया गया, जिसके तहत विभिन्न राज्य सरकारों की मदद से हजारों जमातियों और उनके संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है।
    संयुक्त सचिव ने बताया कि देश में कोरोना मरीजों की संख्या 14,378 हो गई हैं, जिनमें से 4291 मामले तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह देश के कुल मामलों का 29.8 फीसदी है।
    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 991 नए मामले सामने आए हैं और 43 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 1992 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा : ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित करें : बीडीओ
    Next Article धनबाद में कोरोना संक्रमित मिला दूसरा मरीज, राज्य में कुल संख्या अब 35

    Related Posts

    देश

    बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

    July 5, 2025
    देश

    PM नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना पहुंचे, द्विपक्षीय सहयोग पर करेंगे बातचीत

    July 5, 2025
    खूंटी

    PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान बरामद

    July 4, 2025
    Latest Posts

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025

    हजारीबाग पुलिस ने मुहर्रम को लेकर किया मॉक ड्रिल…

    July 5, 2025

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदला लेने की थी तैयारी

    July 5, 2025

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.