रांची/चतरा : मतगणना केंद्र के बाहर एक पार्टी द्वारा हर्ष फायरिंग मामले को चतरा एसपी विकास पांडेय ने नाकार दिया है. एसपी ने जोहार लाइव से बातचीत में कहा कि कार्यकर्ता पटाखा छोड़ रहे है. किसी ने कोई फायरिंग नहीं किया है. मालूम हो कि चतरा मतगणना में भाजपा को निर्णायक बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं ने मतगणना केंद्र के बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिया था. जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर फायरिंग का आरोप लगाया था. उन्होंने कॉल पर पूरे मामले को लेकर डीसी से शिकायत की. चतरा से भाजपा के प्रत्याशी कालीचरण सिंह कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी से 81006 वोटों से आगे चल रहे हैं. कालीचरण को अतक 236135 वोट मिले हैं, जबकि त्रिपाठी को 155129 वोट मिले हैं.
चतरा : मतगणना केंद्र के बाहर हर्ष फायरिंग मामले को एसपी विकास पांडेय ने नकारा, कहा – कार्यकर्ता छोड़ रहे पटाखा

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleधनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो 114297 वोट से आगे
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

