Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»एक्सट्रीम बार मर्डर केस और राजधानी में बढ़ते अपराध से डीजीपी नाराज, पुलिस अधिकारियों को लगाई फटकार
    झारखंड

    एक्सट्रीम बार मर्डर केस और राजधानी में बढ़ते अपराध से डीजीपी नाराज, पुलिस अधिकारियों को लगाई फटकार

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    डीजीपी ने की रांची में तीन साल में हुए गंभीर आपराधिक मामलों की समीक्षा

    रांची: डीजीपी अजय कुमार सिंह ने पुलिस हेडक्वार्टर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रांची में पिछले तीन साल में हुए गंभीर अपराध के मामलों की समीक्षा की. इस दौरान कई मामलों को लेकर डीजीपी ने कड़ी नाराजगी जताई. डीजीपी ने रांची एसएसपी, सिटी एवं ग्रामीण एसपी और ट्रैफिक एसपी को जिला में अपराध नियंत्रण को लेकर निर्देश दिया. कहा कि पूरे जिले में समय और स्थान बदलकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए छोटे-मोटे अपराधों पर नकेल कसें. रांची में लगातार हो रही चेन स्नेचिंग और छिनतई की घटना को लेकर डीजीपी ने नाराजगी जताई. एक्सट्रीम बार में हुए घटना पर नाराजगी जताते हुए डीजीपी ने सभी थाना क्षेत्र में रात 11 बजे के बाद ब्रेथ एनलाइजर से वाहन चालकों को चेक करने और सभी बार में काम करने वाले बाउंसर्स के आपराधिक इतिहास की जांच करने का निर्देश दिया. कहा लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी.

    ड्रग्स बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश

    डीजीपी ने रांची में तीन वर्षों में हुए गंभीर अपराधों की राज्य में हुए गंभीर अपराधों के साथ तुलनात्मक समीक्षा के बाद अधिकारियों को कई निर्देश दिये. उन्होंने नये अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने, ड्रग्स नेटवर्क का पता कर उसमें शामिल अपराधियों तक पहुंचकर कड़ी कार्रवाई करने और शिक्षण संस्थाओं के आसपास ड्रग्स बेचनों वालों को चिन्हित करने का निर्देश दिया. डीजीपी ने कहा जमीन विवाद के मामलों में भी रोक लगाने की दिशा में गंभीरता से काम करें.

    डीआईजी ने बैठक में रखी रिपोर्ट

    बैठक में डीआईजी रांची ने राजधानी में पिछले 3 साल में हुए संवेदनशील अपराध के मामलों को रखा. इसमें हाल के दिनों में हुए बड़े वारदात, विभिन्न थानों में पेंडिंग मामले, रांची में सक्रिय संगठित आपराधिक गैंग और उनके सद्स्यों की गतिविधियों को बैठक में रखा. हत्या, लूट, डकैती, अपहरण और रंगदारी जैसे वारदात को अंजाम देने वाले बड़े अपराधियों पर कार्रवाई के लिए बनी ठोस रणनीति के बारे में भी उन्होंने जानकारी दी.

    case DGP angry extreme bar increasing crime murder police officers
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में ताज एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगी आग, कोई हताहत नहीं
    Next Article मांडू प्रखंड के 4.13 एकड़ गैर मजरुआ खास भूमि पर जमाबंदी होगी रद्द, दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.