Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»केजरीवाल ने जमानत अवधि 7 दिन बढ़ाने के लिए दाखिल की अर्जी, SC ने खारिज की याचिका
    जोहार ब्रेकिंग

    केजरीवाल ने जमानत अवधि 7 दिन बढ़ाने के लिए दाखिल की अर्जी, SC ने खारिज की याचिका

    Team JoharBy Team JoharMay 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी है. केजरीवाल ने जमानत अवधि 7 दिन बढ़ाने के लिए अर्जी दाखिल की थी. अर्जी खारिज होने के बाद अब केजरीवाल को 2 जून को ही सरेंडर करना होगा. केजरीवाल की अर्जी सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार नहीं की है. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अर्जी खारिज करते हुए कहा कि सीएम को नियमित जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जाने की इजाजत है. मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत बढ़ाने का अनुरोध करने वाली याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने के संबंध में कोई भी फैसला मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) द्वारा लिया जाएगा क्योंकि मुख्य मामले पर फैसला पहले ही सुरक्षित रखा गया है.

    वजन कम होने का दिया हवाला

    केजरीवाल ने छह से सात किलोग्राम वजन अचानक कम होने के कारण कई मेडिकल टेस्ट कराने के लिए अंतरिम जमानत अवधि सात दिन बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. अब वह अर्जी खारिज हो गई है. अरविंद केजरीवाल की ओर से 26 मई को दाखिल याचिका में कहा गया था कि वह जेल वापस जाने के लिए कोर्ट द्वारा तय तारीख 2 जून की बजाय 9 जून को सरेंडर करना चाहते हैं. याचिका में कहा गया है कि उनका छह से सात किलो वजन कम हो गया है और उनका कीटोन स्तर बहुत अधिक है, जो गंभीर किडनी, हृदय रोग और यहां तक ​​कि कैंसर का संभावित संकेत है. बता दें कि 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए 1 जून तक 21 दिनों की अंतरिम जमानत दी थी, जिसके अनुसार उन्हें 2 जून को तिहाड़ जेल वापस लौटना है.

    जमानत दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआसमान से बरस रही आग, गर्मी के सितम से झारखंड में भी लोग परेशान
    Next Article बीजेपी सांसद के बेटे के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन ने चार को कुचला, दो की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पहलगाम जैसी आतंकी वारदात, घटना पर किसने क्या कहा

    August 1, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?

    August 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.