Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 10:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अब अंतिम चरण का रण, क्या कहता है संथाल के 18 विधानसभा सीटों का समीकरण
    झारखंड

    अब अंतिम चरण का रण, क्या कहता है संथाल के 18 विधानसभा सीटों का समीकरण

    Team JoharBy Team JoharMay 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : एक जून को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान होगा. झारखंड में संथाल परगना के तीन लोकसभा सीटों पर अंतिम चरण के रण के लिए इंडी और एनडीए गठबंधन ने पूरी ताकत झोंक दी है. झारखंड की राजनीति पूरी तरह संथाल शिफ्ट कर चुकी है. भीषण गर्मी के बीच संथाल का पॉलिटिकट पारा भी काफी बढ़ गया है. दुमका, राजमहल और गोड्डा लोकसभा सीट पर सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक भीषण गर्मी में पसीना बहा रहे हैं. पीएम मोदी और अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री संथाल में सभाएं कर रहे हैं. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, कल्पना सोरेन समेत कई इंडी गठबंधन के भी कई नेता लगातार दौरे पर हैं. संथाल की तीन लोकसभा सीटों में से दो सीट दुमका और गोड्डा में भाजपा का कब्जा है, वहीं एक सीट राजमहल झामुमो के पास है. झामुमो इंडी गठबंधन के साथ मिलकर इन तीनों सीटों पर अपना कब्जा जमाने के लिए पूरी रणनीति के तहत काम कर रहा है. उधर भाजपा अपनी दोनों सीटिंग सीटों को बचाने के साथ-साथ राजमहल सीट पर कब्जा करने के लिए बेकरार है.

    संथाल की 18 विस सीटों में से भाजपा के पास सिर्फ 4 सीटें

    लोकसभा सीटों के हिसाब से संथाल में भाजपा मजबूत है, क्योंकि उसके पास दो सीटें हैं, लेकिन विधानसभावार स्थिति ऐसी नहीं है. संथाल के 18 लोकसभा सीटों में से सिर्फ 4 पर ही भाजपा का कब्जा है. बाकी सीटें इंडी गठबंधन शामिल दल झामुमो और कांग्रेस के पास है. सबसे अधिक 9 विधानसभा सीटें झामुमो के पास है, जबकि 5 विधानसभा सीट कांग्रेस के पास है. 2019 में जब लोकसभा चुनाव हुआ था उस वक्त संथाल के 18 में से 7 विधानसभा सीट भाजपा के पास थे. वहीं दो सीटें झाविमो के कब्जे में थी. कांग्रेस और झामुमो के पास सिर्फ 9 सीटें थी. उस वक्त भाजपा की संथाल में सभी पार्टियों से ज्यादा सीटें थी. यानी संथाल में भाजपा मजबूत थी. विधानसभाओं में मजबूती का फायदा भाजपा को मिला और उसने 3 में से 2 लोकसभा सीटें जीत ली, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में संथाल में भाजपा के पास सिर्फ 4 सीटें हैं. ऐसे में उसे जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ेगा.

    सीता और लोबिन से झामुमो को हो सकता है नुकसान

    झामुमो के सामने संथाल में भीतरघात से बचने की भी बहुत बड़ी चुनौती है. चुनाव से पहले झामुमो विधायक सीता सोरेन ने पाला बदल लिया और वे भाजपा में शामिल हो गईं. भाजपा उन्हें दुमका से चुनाव लड़वा रही है. उधर झामुमो से बोरियो के विधायक लोबिन हेंब्रम भी पार्टी से बगावत कर राजमहल से चुनाव में खड़े हो गये हैं. इन दोनों नेताओं ने पूरी जिंदगी झामुमो की पिच पर बैटिंग की है और अच्छा स्कोर भी खड़ा किया है. लोकसभा चुनाव में इन दोनों के खड़े होने से दुमका और राजमहल सीट पर झामुमो को नुकसान हो सकता है.

    इसे भी पढ़ें: RBI ने ICICI बैंक पर लगाया जुर्माना, लपेटे में Yes बैंक भी, ये है मामला

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRBI ने ICICI बैंक पर लगाया जुर्माना, लपेटे में Yes बैंक भी, ये है मामला
    Next Article नैनीताल के कैंची धाम मंदिर के पास जंगल में लगी भीषण आग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम जोहार

    August 4, 2025
    जमशेदपुर

    पुलिस की तत्परता से बची जान, डोबो पुलिया से युवती ने लगाई थी छलांग…

    August 4, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर पहुंचा मोरहाबादी आवास

    August 4, 2025
    Latest Posts

    झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम जोहार

    August 4, 2025

    पुलिस की तत्परता से बची जान, डोबो पुलिया से युवती ने लगाई थी छलांग…

    August 4, 2025

    BREAKING : दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर पहुंचा मोरहाबादी आवास

    August 4, 2025

    पलामू में ऑनर कि’लिंग : प्रेमी युगल की बेरहमी से ह’त्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

    August 4, 2025

    आपका जाना सिर्फ एक विदाई नहीं, एक युग का अंत है: सीता सोरेन

    August 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.