Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 7:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत में कोरोना का कहर : अब तक 377 लोगों की मौत, 11 हजार संक्रमित
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में कोरोना का कहर : अब तक 377 लोगों की मौत, 11 हजार संक्रमित

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 1076 नये मामले दर्ज किये जाने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 11 हजार के पार हो गयी तथा इस दौरान इस संक्रमण के कारण 38 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 377 पर पहुंच गया है।

    देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 11439 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 76 विदेशी मरीज शामिल हैं। अभी तक कोरोना से संक्रमित 1306 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक 2687 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 178 लोगों की मौत हो गयी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 18 लोगों की मौत हुई और संक्रमण के 353 नए मामले सामने आए हैं।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर दिल्ली है जहां पिछले 24 घंटाें में 51 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 1561 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं तथा इस दौरान दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गयी है। इसके बाद तमिलनाडु में सबसे अधिक 1204 लोग संक्रमित हैं तथा राज्य में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

    गुजरात में एक दिन में 111 लोग संक्रमित हुए हैं जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 650 हो गया तथा दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 28 पहुंच गयी है। वहीं राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान 96 लोग संक्रमित हुए और इनका आंकड़ा बढ़कर 959 हो गया तथा अब तक तीन लोगों की मौत हुई है।

    मध्य प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या में वृद्धि देखी गयी और वहां 126 नये लोगों के संक्रमित होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 730 हो गयी है जबकि राज्य में सात और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 50 हो गयी है।

    तेलंगाना में अब तक 624 लोग संक्रमित हुए हैं और 17 लोगों की मौत हुई है। केरल में 387 लोग संक्रमित हुए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है।

    देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 660 लोग संक्रमित हैं और पांच लोगों की मौत हुई है।

    दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 483 और कर्नाटक में 260 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में क्रमश: नौ और 10लोगों की मौत हुई है।

    केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 278 है और चार लोगों की मौत हुुई है।

    इसके अलावा पंजाब में 12, पश्चिम बंगाल में सात, हरियाणा में तीन, झारखंड में दो तथा बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनामकुम पुलिस ने अवैध देसी कट्टा के साथ दो युवकों को पकड़ा, पूछताछ जारी
    Next Article मुंबई : …आखिर कौन है विनय दुबे, जिसने बांद्रा स्टेशन पर जुटे मजदूरों को किया गुमराह, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार का ऐसा कोई विभाग नहीं, जहां घोटाले नहीं हो रहे : रघुवर दास

    June 21, 2025
    देश

    एअर इंडिया की लापरवाही पर DGCA का सख्त एक्शन, तीन अधिकारियों को हटाने का आदेश

    June 21, 2025
    क्राइम

    यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा उपवन पवन जैन, ठगी के गंभीर आरोप

    June 21, 2025
    Latest Posts

    हेमंत सरकार का ऐसा कोई विभाग नहीं, जहां घोटाले नहीं हो रहे : रघुवर दास

    June 21, 2025

    ‘मोर पुलिस मोय पुलिस’ के तहत समाधान शिविर में सुनी गयी जन शिकायतें

    June 21, 2025

    छात्रवृति योजना के लिए छात्र-छात्राओं का जल्द करें चयन: चमरा लिंडा

    June 21, 2025

    22 जून से आर्द्रा, नहीं होंगे कृषि कार्य, सूर्य के गोचर से मौसम में होगा बड़ा परिवर्तन

    June 21, 2025

    झारखंड में असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 134 पदों पर भर्ती, 29 जून से शुरू होगा आवेदन

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.