धनबाद : धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सिंदरी से वोट बहिष्कार की खबर आ रही है. सूचना है कि सिंदरी में बूथ नंबर 398 और 399 और 400 के लगभग 3400 मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार कर दिया. सुबह से मतदानकर्मी बूथ में मतदाताओं के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा. वोट बहिष्कार की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. बीडीओ और डीएसपी गांव पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की. मतदाताओं का कहना है कि पानी, बिजली और विस्थापन के मुद्दे पर उन लोगों ने वोट का बहिष्कार किया है. मतदाताओं ने कहा वोट देने का कोई मतलब नहीं रह गया है. हमें सरकार से कोई उम्मीद नहीं है. विकास के नाम पर सरकार हमें बेवकूफ बनाती रही है, इसलिए हमने वोट नही देने का फैसला किया है.
पानी, बिजली, और विस्थापन के मुद्दे पर सिंदरी में वोट का बहिष्कार, अधिकारी समझाने में जुटे

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

