Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»18 घंटे बाद दो गज जमीन नसीब हुई कोरोना संक्रमित बुजुर्ग व्यक्ति को, हिंदपीढ़ी के बच्चा कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक
    जोहार ब्रेकिंग

    18 घंटे बाद दो गज जमीन नसीब हुई कोरोना संक्रमित बुजुर्ग व्यक्ति को, हिंदपीढ़ी के बच्चा कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची: कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत के बाद जमीन के लिए कई घंटों तक भटक पड़ा। सुबह से रात तक उन्हें सुपुर्द के खाक करने के लिए प्रसाशन ने अपने स्तर से काफी प्रयास किया। लेकिन, हर जगह विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने 18 घंटे के बाद बुजुर्ग व्यक्ति के शव को सुपुर्द के खाक किया गया। हिंदपीढ़ी बच्चा कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक हुआ।मिट्टी देने वालों में मृतक के चार परिजन शामिल हुए। सभी को पीपीई किट पहनाकर शव के साथ मिट्टी देने ले जाया गया। शव को पूरी तरह से पैक रखा गया था। वहीं गाइडलाइन के अनुसार शव को करीब 20 फीट की गहराई वाले कब्र में डाला गया। इससे पहले कब्र को सेनेटाइज किया गया, शव को कब्र में डालने के बाद भी सेनेटाइज कर जेसीबी से मिट्टी डालकर ढक दिया गया। मिट्टी देने में शामिल चार परिजनों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।

    दिन भर पुलिस को सामना करना पड़ा विरोध का
    रविवार की सुबह करीब आठ बजे कोरोना संक्रमित बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हुई थी। जहाँ देर रात करीब 1:15 बजे हिंदपीढ़ी के बच्चा कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। इससे पहले शव पूरे दिन रिम्स परिसर के एंबुलेंस में पड़ा रहा। सुबह से ही शव को दफनाए जाने की प्रक्रिया चलती रही। वहीं, प्रशासन कब्र में दफनाने की बात कर रही थी, लेकिन विरोध के कारण शव को दफनाने का काम टलता रहा। आखिरकार शव को चौथे कब्र में दो गज जमीन नसीब हुई। मृतक के लिए सबसे पहले बरियातू स्थित कब्रिस्तान में कब्र खोदी गई। वहां कब्रिस्तान को छोटा बताकर रातू रोड कब्रिस्तान में दफनाने का फैसला किया गया। वहां से जब रातू रोड के लिए चले तो कुछ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। वहीं, पूरे दिन अलग-अलग कब्रिस्तान के आसपास हंगामे और विरोध होते रहे। जिसके बाद देर रात बच्चा कब्रिस्तान में मृतक को सुपुर्द ए खाक किया गया है। यह हिंदपीढ़ी में है. मृतक वहीं का रहने वाले था। प्रशासन ने इस कब्रिस्तान का चुनाव आखिरी विकल्प के रूप में किया क्योंकि हिंदपीढ़ी के लोग आगे आए और शव को दफनाने पर सहमति दी।

    डोरंडा में भी स्थानीय लोगों ने किया विरोध
    रातू रोड के बाद पुलिस प्रशासन मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों और गणमान्य लोगों से लगातार बातचीत करने के बाद डोरंडा कब्रिस्तान में शव को दफन करने की योजना बनाई। वहां भी कब्र खोदी जा चुकी थी। देर शाम स्थानीय लोगों ने विरोध करने के कारण पुलिस प्रशासन के लिए असमंजस की स्थिति बन गई। इसके बाद प्रशासन बुंडू के तैमारा घाटी में दफन करने की योजना बना रही थी।इस बीच हिंदपीढ़ी के लोग आगे आए और बच्चा कब्रिस्तान में दफन करने की बात कही। जिसके बाद अमन युथ सोसाइटी के जिम्मेवार मोहम्मद असलम सहित कई लोगों ने पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद हिंदपीढ़ी के बच्चा कब्रिस्तान में शव दफनाने की बात पर सहमति दी। वहां लोगों ने खुद कब्र खुदवाया जिसके बाद देर रात शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इस दौरान एसएसपी अनीश गुप्ता, ट्रैफिक एसपी अजित पीटर डुंगडुंग, कोतवाली डीएसपी अजित कुमार विमल सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : कोरोना वारियर्स पुलिस लॉकडाउन को लेकर मुस्तैद, सड़कों पर लगातार लगा रहे हैं गश्त
    Next Article कोरोना का कहर : भारत में अब तक 308 की मौत, 9000 संक्रमित

    Related Posts

    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Latest Posts

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.