Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»लोहरदगा के ग्रामीण इलाकों में फैली अफवाह की आग, परेशान रही पुलिस
    झारखंड

    लोहरदगा के ग्रामीण इलाकों में फैली अफवाह की आग, परेशान रही पुलिस

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    लोहरदगा। सेन्हा थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में समुदाय विशेष के कुछ लोगों द्वारा कोरोना वायरस फैलाए जाने की अफवाह अब गुमला जिले के सिसई से निकलकर लोहरदगा जिले के ग्रामीण इलाकों तक में पहुंच चुकी है। अफवाह की वजह से लोहरदगा जिले के कई ग्रामीण इलाकों में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शनिवार की रात घरों से बाहर निकल आए थे। इसके बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन शनिवार की रात और रविवार को भी परेशान रही। ग्रामीण घंटी बजाते हुए घर से बाहर निकल आए और एकजुट हो गए थे। पुलिस ने किसी भी अनहोनी की आशंका को लेकर त्वरित रूप से कार्रवाई की है।

    जिस प्रकार से गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र में विगत दिनों अफवाह फैली थी कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलाने को लेकर समुदाय विशेष के लोग घूम रहे हैं। उसी प्रकार से लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में शनिवार की रात अफवाह फैली। इसके बाद हजारों की संख्या में ग्रामीण घर से बाहर निकल आए. इसी बीच मामले की जानकारी लोहरदगा पुलिस को हुई। एसपी प्रियदर्शी आलोक, डीएसपी परमेश्वर प्रसाद, सेन्हा थाना प्रभारी अनिल उरांव, सेन्हा बीडीओ सच्चिदानंद महतो, सेन्हा सीओ हरिश्चंद्र मुंडा सहित भारी संख्या में पुलिस बल आधा दर्जन से ज्यादा गांवों में तैनात हो गई।

    पुलिस ने त्वरित रूप से पहल करते हुए ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों से कहा कि अफवाह न फैलाएं, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि कहीं से कोई सूचना मिलती है तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें। इसके बाद पुलिस प्रशासन की पहल से मामला शांत हुआ है फिर भी रविवार को भी पुलिस परेशान रही। पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को न सिर्फ अफवाह से बचने की सलाह दी। बल्कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जरूरी परामर्श दिए हैं। सतर्कता और सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की टीम अब भी ग्रामीण इलाकों में तैनात है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को क्षेत्रों में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में लॉकडाउन से 50 फीसदी कम हुआ प्रदूषण
    Next Article देवघर : संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने बेजुबान जानवरों को भोजन उपलब्ध कराने का उठाया बीड़ा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.