Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर : संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने बेजुबान जानवरों को भोजन उपलब्ध कराने का उठाया बीड़ा
    झारखंड

    देवघर : संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने बेजुबान जानवरों को भोजन उपलब्ध कराने का उठाया बीड़ा

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joahrlive Team

    देवघर। उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस से बचाव हेतु किये गए लाॅक डाउन के वजह से मनुष्य से लेकर जानवरों तक को भोजन के लिए जूझना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के द्वारा गौ-सेवा के तहत बेजुबान जानवरों को भोजन उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया गया है। इसके तहत इनके द्वारा सड़कों पर घुमने वाले गाय, बैल, सांढ़, आदि पशुओं को भोजन कराया जाएगा एवं शहर के बैधनाथपुर, बेलाबगान, बिलासी, ठाढ़ीदूलमपुर एवं बाबा मंदिर के आस-पास के चालीस स्थानों को चिन्हित किया गया है तथा प्रतिदिन इन स्थानों पर गाय, बैल, भैंस, बछड़ा आदि के लिए भोजन स्वरुप चोकर, नारा, कुट्टी आदि की आपूर्ति की जाएगी। साथ हीं पानी और साफ़ सफ़ाई से संबंधित अन्य व्यवस्थायें भी की जाएगी।
    इसको लेकर उपायुक्त ने कहा कि चैंबर ऑफ कॉमर्स का यह पहल सराहनीय है एवं विपदा की इस घड़ी में जिस प्रकार देवघरवासी एवं विभिन्न संस्थाएं आगे आकर बेजुबान जानवरों को भोजन कराने का कार्य कर रहे हैं, वह वास्तव में सराहनीय है।
    तत्पश्चात उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा कि बेजुवानों के प्रति प्रेम भाव हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। इनके प्रति सभी लोग संवेदनशीलता का जीवंत उदाहरण पेश करें।
    साथ हीं उपायुक्त द्वारा सभी जिलावासियों से आग्रह किया गया कि गर्मी को देखते हुए लोग अपने घरों के छतों पर पंरिर्दो के लिए दाना और पानी की व्यवस्था जरूर करें एवं लॉक डाउन के दरम्यान बेजुबान जानवरों के सुविधा हेतु घर के आस-पास या दरवाजे के समीप भोजन या पीने के पाना की व्यवस्था कर अन्य लोगों को भी ऐसा करने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हम सभी को कहीं न कहीं भोजन मिल जा रहा है पर बेजुबान भूखे रह जा रहे है। ऐसे में हमे इन बेजुबान जानवरो की मदद हेतु आगे आने की जरूरत है, ताकि इस विकट परिस्थितियों में हम उन्हें बचा सके।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा के ग्रामीण इलाकों में फैली अफवाह की आग, परेशान रही पुलिस
    Next Article ट्रैफिक एसपी के हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत, कहा रातू रोड कब्रिस्तान में नहीं दफनाया जायेगा कोरोना पॉजिटिव मरीज का शव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.